Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 19 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

सितंबर 19 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X)

1) AFG vs SA 1st ODI: अफगानिस्तान के साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया, गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

Afghanistan vs South Africa, 1st ODI: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। तो वहीं इस वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 सितंबर, बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला गया। बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ‘उनका टीम में होना वाकई सम्मान की बात है’ जसप्रीत बुमराह को लेकर गौतम गंभीर

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच शुरू होने से पहले गौतम गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- तीनों फॉर्मेट में बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं, और यह सिर्फ उनका प्रदर्शन नहीं है, यह उनकी भूख भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह जितना संभव हो सके, उतना टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है। गंभीर ने आगे कहा- उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 क्रिकेट, रेड बाॅल क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने क्या किया है, सभी जानते हैं। तो हां मुझे लगता है कि उनका टीम में होना लग्जरी नहीं हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) VIDEO: ग्लेन फिलिप्स की इस गेंदबाजी को क्या नाम दें? गेंद को नागिन की तरह लहराकर क्रिकेट जगत को कर दिया हैरान

बता दें, यह वीडियो श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच की है। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि फिलिप्ल ने 35वें ओवर में एक गेंद श्रीलंकाई कप्तान धनजंय डिसिल्वा को फेंकी, जिसे वे डिफेंस करने जाते हैं। धनजंय गेंद को सही तरह से नहीं पढ़ पाते हैं, और वे उसे नाॅर्मल स्पिन की तरह खेलने जाते हैं, लेकिन फिलिप्स द्वारा फेंकी यह गेंद इतनी ज्यादा टर्न लेती है कि सीधे विकेट में जा लगती है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘आज के समय में रिटायरमेंट सिर्फ मजाक है’ रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों द्वारा फैसला पलटने पर किया तीखा वार

बता दें कि हाल में ही जियो सिनेमा के साथ एक चर्चा करते हुए रोहित ने कहा- क्रिकेट की दुनिया में इन दिनों रिटायरमेंट सिर्फ एक मजाक बनकर रह गया है। खिलाड़ी रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं, लेकिन वापिस क्रिकेट खेलने के लिए लौट आते हैं। यह भारत में नहीं हुआ है, और यहां होना दुर्लभ है। हालांकि, मैं दूसरे देशों के खिलाड़ियों को देख रहा हूं, वे रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं और फिर यूटर्न ले लेते हैं। इसलिए, आप सच में नहीं जात पाते कि कोई रिटायर हुआ है या नहीं? (पढ़ें पूरी खबर)

5) Women’s T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, निगार सुल्ताना करेंगी कप्तानी

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, 3 अक्टूबर से खेला जाएगा। टूर्नामेंट पहले बांग्लादेश में आयोजित किया जाना था, लेकिन राजनीतिक कारणों के चलते यह अब यूएई में खेला जाएगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आगामी टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, राबेया, रितु मोनी, शोभना मोस्टोरी, दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, फाहिमा खातून, ताज नेहर, दिशा बिस्वास, शाति रानी (पढ़ें पूरी खबर)

6) मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को बाॅडी लैंग्वेज के कारण थोड़ा गलत समझा गया है: हर्षा भोगले

बता दें कि हाल में ही गौतम गंभीर को लेकर हर्षा भोगले ने Talk Sport के साथ एक चर्चा करते हुए कहा- मुझे लगता है कि गौतम गंभीर को उनकी बाॅडी लैंग्वेज के कारण थोड़ा गलत समझा गया है, क्योंकि वह देखने में बहुत आक्रामक मालूम पड़ते हैं। ऐसा लगता है कि वह हर समय झगड़े में पड़ना चाहते हैं। लेकिन एक लीडर के रूप में भारत में उनका रिकॉर्ड वास्तव में बहुत अच्छा है और गौतम गंभीर की लीडरशिप में खेलने वाले लोग वास्तव में उनका आदर करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) हम किसी से डरते नहीं बल्कि सबका सम्मान करते हैं: गौतम गंभीर

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच शुरू होने से पहले गंभीर ने आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- मेरा इस बात में बड़ा विश्वास रहा है कि हम किसी से डरते नहीं हैं, बल्कि हम सभी का सम्मान करते हैं। बांग्लादेश के साथ भी ऐसा ही है। हम प्रतिद्वंद्वी को नहीं देखते हैं और हम वही खेल खेलते हैं, जो हम जानते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) अपने पुराने दोस्त से की Virat Kohli ने मुलाकात, दोनों ने साथ में जीता था अंडर-19 वर्ल्ड कप

बांग्लादेश और टीम इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितम्बर से होने जा रहा है, उससे पहले बल्लेबाज Virat Kohli की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच  विराट कोहली अपने एक खास दोस्त से मिले हैं और इस दोस्त ने कोहली की क्रिकेट जर्नी को काफी पास से देखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Hardik Pandya की तस्वीरों ने किया बड़ा इशारा, ऑलराउंडर का फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का है इरादा

इन दिनों ऐसा लग रहा है कि Hardik Pandya फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का प्लान बना रहे हैं, जिसके संकेत वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ फिर से हार्दिक ने किया है, जहां ऑलराउंडर ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और वो तस्वीरें उनके टेस्ट क्रिकेट से जुड़े लगाव की तरफ इशारा कर रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) नेट बॉलर भी हुआ Virat Kohli का फैन, सोशल मीडिया पर की भर-भर के तारीफ

आम लोगों के अलावा साथी खिलाड़ी भी Virat Kohli के फैन हैं, तो घरेलू क्रिकेट खेल रहे युवा खिलाड़ी भी विराट के साथ समय बिताने की इच्छा रखते हैं और उनसे टिप्स लेने का सपना देखते हैं। इन दिनों ये सपना कुछ नेट गेंदबाजों को पूरा हो रहा है, जो चेपॉक में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को अभ्यास करवा रहे हैं। इसी कड़ी में एक नेट गेंदबाज का पोस्ट इस समय काफी वायरल हो रहा है, जो विराट से जुड़ा हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...