Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs SA 1st ODI: अफगानिस्तान के साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया, गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

AFG vs SA 1st ODI: अफगानिस्तान के साउथ अफ्रीका को पहले वनडे में 6 विकेट से हराया, गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

Afghanistan vs South Africa, 1st ODI (Image Credit- Twitter X)

Afghanistan vs South Africa, 1st ODI: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। तो वहीं इस वनडे सीरीज का पहला मैच आज 18 सितंबर, बुधवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह में खेला गया।

बता दें कि इस मैच में अफगानिस्तान ने शानदार गेंदबाजी के दम पर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है। यह वनडे फाॅर्मेट में अफगानिस्तान की साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली जीत है। मुकाबले में अफगान टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मैच से पहले मजबूत दिख रही अफ्रीकी टीम 33.3 ओवर बाद सिर्फ 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद अफगानिस्तान ने 107 रनों के टारगेट को 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहले वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका अफगान टीम की शानदार गेंदबाजी के सामने 33.3 ओवर में सिर्फ 106 रनों पर ही सिमट गई।

साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ वियान मुल्डर ही 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना सका। रीजा हेंड्रिक्स 9, टोनी डी जोर्जी 11 और कप्तान एडेन मार्करम सिर्फ 2 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

तो वहीं ट्रिस्टन स्टब्स खाता भी नहीं खोल पाए और अलाह गजनफर के खिलाफ मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे। साथ ही अफगान टीम की गेंदबाजी की बात की जाए तो फजलहक फारुकी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, तो गजनफर को 3 विकेट मिले। इसके अलावा राशिद खान ने 2 विकेट हासिल किए।

इसके बाद अफगानिस्तान ने साउथ अफ्रीका से मिले 107 रनों के टारगेट को 26 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, अफगान टीम को पहला झटका पारी की तीसरी ही गेंद पर लगा, जब लुंगी एंगीडी ने इनफाॅर्म रहमनुल्लाह गुरबाज (0) को कैच आउच कराया।

लेकिन इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई 25* और गुलबदीन नायब 34* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जिताकर ही लौटे। साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में बिजाॅर्न फाॅर्चून को 2 और लुंगी एंगीडी व एडेन मार्करम को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में David Warner दोषी करार, सिडनी की अदालत ने लगाया जुर्माना

David Warner Convicted and Fined A$1,500 for Drink Driving at Sydney Court (image via getty) David Warner drink driving case: मंगलवार, 18 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर...

SM Trends: 18 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका और भारत के बीच गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में आज 18 अगस्त को चौथे दिन का खेल जा रही...

SL vs IND 2026: पसिंदु सूरियाबंदारा ने कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में ली दिनेश चंडीमल की जगह

SL vs IND 2026: Pasindu Sooriyabandara Replaces Injured Dinesh Chandimal as Concussion Substitute in Galle Test (image via X) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट...

IND vs SL: Rishabh Pant ने श्रीलंका में रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कोई नहीं कर पाया है अभी तक ऐसा

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक बड़ी उपलब्धि...