

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली। अभिषेक की इस पारी की बदौलत मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड से मिले 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।
तो वहीं, इस सुपरस्टार ने अपने नए ओपनर प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी (19 गेंदों में 44 रन) के साथ मिलकर सिर्फ 4.1 ओवर में 133 रनों की साझेदारी की। अभिषेक ने महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 35 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके साथ ही अब उनके नाम चार T20I शतक हो गए हैं। भारत के लिए यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे ज्यादा (सूर्यकुमार यादव 4) शतक का रिकाॅर्ड हैं।
अब अभिषेक केवल रोहित शर्मा (5 शतक) से पीछे हैं। इस पारी के साथ अभिषेक ने क्रिकेट इतिहास के कई रिकाॅर्ड्स को भी अपने नाम किया और तोड़ा, जो हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं:
अभिषेक ने तोड़े कई वर्ल्ड रिकाॅर्ड
1 – यह कुल तीसरी बार है जब अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों से कम में शतक लगाया। न्यूजीलैंड से पहले अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में और इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में 37 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी। वह इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 40 से कम गेंदों में तीन शतक लगाए हैं। किसी अन्य खिलाड़ी (चाहे वह पूर्ण सदस्य देश का हो या एसोसिएट देश का) ने ऐसा कारनामा कभी नहीं किया है।
4 – अभिषेक के नाम 35 गेंदों या उससे कम में चार T20 शतक (सभी तरह के क्रिकेट, इंटरनेशनल, घरेलू और फ्रेंचाइजी) दर्ज हैं। केवल उर्विल पटेल और वैभव सूर्यवंशी (दोनों के नाम 2-2 शतक) ही ऐसे अन्य खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार ऐसा कारनामा किया है। इस स्टार ओपनर के नाम T20 क्रिकेट में 40 गेंदों या उससे कम में पांच शतक भी हैं। इस लिस्ट में उर्विल और वैभव तीन-तीन शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
35 – अभिषेक ने T20I इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अपने भारतीय और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथी खिलाड़ी ईशान किशन (42 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ईशान ने यह रिकॉर्ड इसी साल जनवरी में तिरुवनंतपुरम में खेली गई भारत की घरेलू सीरीज के 5वें T20I मैच में बनाया था।
15 – अभिषेक के नाम अब 15 या उससे कम गेंदों में तीन T20I अर्धशतक हो गए हैं। किसी और खिलाड़ी ने ऐसा कारनामा एक से ज्यादा बार नहीं किया है।
11 – अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान 11 छक्के लगाए, जो किसी भारतीय द्वारा एक टी20आई पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं।
ये भी पढ़ें – 27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी
27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

