

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब है कि डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर, बुधवार को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होने वाली है। प्रसिद्ध आर्ट कलेक्टर और ऑक्शनियर मल्लिका सागर, जो हाल ही में WPL और IPL की नीलामी में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं, एक बार फिर इस बड़े इवेंट में ऑक्शनर की भूमिका में नजर आएंगी।
बता दें WPL 2027 के सीजन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो पांच टीमों में मौजूद 27 स्लॉट्स के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इन खिलाड़ियों में से 119 भारतीय हैं, जबकि 27 विदेशी हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 22 ‘कैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके) और 97 ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच न खेलने वाले) खिलाड़ी हैं, वहीं विदेशी खिलाड़ियों में 14 ‘कैप्ड’ और 13 ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी शामिल हैं। इन 27 विदेशी खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ी ‘एसोसिएट देशों’ से हैं।
इसके अलावा यूपी वाॅरियर्स WPL 2027 के प्लेयर ऑक्शन में सबसे बड़े पर्स के साथ उतर रही है। उसके पास 3.75 करोड़ रुपए की बकाया राशि है, जिससे वह 8 स्लाॅट भरती हुई नजर आएगी। साथ ही गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़, आरसीबी के पास 1.15, दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपए और मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपए की बकाया राशि है। खैर, आइए जानते हैं कि आप भारत में इस ऑक्शन को कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं?
WPL 2027 ऑक्शन से जुड़ी मुख्य बातें
सवाल: भारत में WPL 2027 की नीलामी को टेलीविजन पर लाइव कहां देखें?
उत्तर: भारत में WPL 2027 की नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
सवाल: भारत में WPL 2027 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
उत्तर: WPL 2027 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट) पर उपलब्ध होगी।
सवाल: भारत में WPL 2027 की नीलामी कितने बजे शुरू होगी?
उत्तर: भारत में WPL 2027 की नीलामी शाम 5.30 शुरू होगी।
ये भी पढ़ें – अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

