Skip to main content

ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने का फैसला किया। शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर दी।

36 वर्षीय गेंदबाज ने साल 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया और 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 64 टेस्ट मैच खेले, जिनकी 122 पारियों में 22.71 की औसत से कुल 229 विकेट हासिल किए। टेस्ट क्रिकेट में शमी का बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट लेना रहा। टेस्ट क्रिकेट में शमी ने 12 बार चार विकेट हाॅल और 6 बार पांच विकेट हाॅल अपने नाम किया।

तो वहीं, अब शमी के रिटायरमेंट पर पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का बड़ा बयान सामने आया है। रहाणे ने खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में शमी की उपयोगिता के बारे में बात की और उन्हें नेट्स में सामना करने वाले गेंदबाजों में सबसे मुश्किल बताया।

रहाणे ने दिया बड़ा बयान

अजिंक्य रहाणे ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा “नेट्स में उनका (शमी) सामना करना सबसे खतरनाक होता था, जिस तरह से वे गेंदबाजी करते थे। उनकी सीम पोजीशन कमाल की थी। जब भी कोई मुश्किल स्थिति आती, तो वे कहते थे कि वे मैच जिता देंगे। उनका रवैया हमेशा यही रहता था।”

रहाणे ने आगे कहा “टेस्ट हो या वनडे, उन्होंने गेंदबाजी की है और मैच जिताए हैं। उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण दौर देखे हैं, लेकिन मैदान पर आकर उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प दिखाया है। मैं कहना चाहूंगा कि हम भाग्यशाली थे कि वह हमारी टीम में थे।”

दूसरी ओर, भले ही शमी ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो। लेकिन वह भारतीय टीम के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलते रहेंगे। आईपीएल में वह पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे।

ये भी पढ़ें – 8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...