Skip to main content

ताजा खबर

Hardik Pandya की तस्वीरों ने किया बड़ा इशारा, ऑलराउंडर का फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का है इरादा

Hardik Pandya की तस्वीरों ने किया बड़ा इशारा ऑलराउंडर का फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का है इरादा

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

इन दिनों ऐसा लग रहा है कि Hardik Pandya फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का प्लान बना रहे हैं, जिसके संकेत वो लगातार सोशल मीडिया के जरिए दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ फिर से हार्दिक ने किया है, जहां ऑलराउंडर ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और वो तस्वीरें उनके टेस्ट क्रिकेट से जुड़े लगाव की तरफ इशारा कर रही हैं।

Hardik Pandya का टेस्ट करियर कैसा रहा है?

फिटनेस के चलते Hardik Pandya ने टीम इडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलना काफी साल पहले बंद कर दिया था, इस खिलाड़ी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। हार्दिक ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेला था, उसके बाद साल 2018 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। हार्दिक ने अपने करियर में अभी तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 532 रन बनाए थे। इस दौरान हार्दिक ने 1 शतक अलावा 5 अर्धशतक लगाए हैं, तो 17 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Hardik Pandya रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं!

*Hardik Pandya ने फिर से लाल गेंद के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
*तस्वीरों में लाल गेंद से हार्दिक कर रहे हैं अभ्यास, कैप्शन में लिखा- Battle Tested
*पांड्या तस्वीरों और कैप्शन के जरिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी के संकेत दे रहे हैं।
*वहीं फैन्स को लग रहा है कि हार्दिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी कर रहे हैं।

लाल गेंद के साथ Hardik Pandya का नया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

फिटनेस पर भी है इस खिलाड़ी का पूरा फोकस

लाल गेंद से अभ्यास के अलावा हार्दिक पांड्या इन दिनों फिटनेस पर भी काफी काम कर रहे हैं, जहां आए दिन वो सोशल मीडिया पर GYM सेशन की रील वीडियो शेयर कर रहे हैं। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वो अपनी फिटनेस किसी को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, हाल ही में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो GYM में कड़ा वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे थे और वो इंस्टा स्टोरी भी काफी वायरल हुई थी। वैसे एक चोट के कारण ये खिलाड़ी काफी समय तक टीम इंडिया से बाहर रहा था, उसी के बाद से हार्दिक फिटनेस पर काम करने लगे थे।

ये तस्वीरें भी देख लो ऑलराउंर की

Hardik Pandya की तस्वीरों ने किया बड़ा इशारा, ऑलराउंडर का फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का है इरादा

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...