

India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले भारत ए टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि रजत पाटीदार द्वारा खुद का 50 ओवर फाॅर्मेट से नाम वापिस लेने के बाद, यह बदलाव देखने को मिला।
हाल में ही रजत पाटीदार ने अपनी इंजरी को मैनेज करने के लिए बीसीसीआई से समय मांगा और खुद इस टूर्नामेंट में ना खेलने की इच्छा जाहिर की। बता दें इस बार यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर 2026 के बीच कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा।
चूंकि, अब पाटीदार भारत ए टीम का हिस्सा नहीं हैं, तो बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर दिल्ली के ऑलराउंडर खिलाड़ी आयुष बडोनी को बतौर रिप्लेसमेंट भारत ए टीम में शामिल किया गया है।
रजत पाटीदार के टूर्नामेंट से नाम वापिस लेने के बाद, रिंकू सिंह को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंप गई है। जबकि बाएं हाथ के भरोसेमेंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे।
रजत पाटीदार ने इंडिया ए टीम से अपना नाम हटाने के लिए क्यों कहा?
पाटीदार को लेकर हाल में ही एक प्रेस रिलीज के माध्यम से बीसीसीआई ने कहा ‘रजत पाटीदार ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि मौजूदा चोटों के कारण उन्हें 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं माना जाना चाहिए। इसलिए, उन्हें एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय ए टीम से बाहर कर दिया गया है। पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उप-कप्तान नामित किया है, जबकि पाटीदार के स्थान पर आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है।’
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए की अपडेट टीम
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान, आयुष बडोनी
ये भी पढ़ें – ‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

