Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय टीम, हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

महिला एशिया कप 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट को लेकर दिया बड़ा बयान

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Getty Images)

19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत हो रही है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को करते हुए देखा जाएगा। यह टूर्नामेंट 28 जुलाई तक खेला जाएगा। बता दें, महिला एशिया कप 2024 श्रीलंका में टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर का मानना है कि उनकी टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है और वो अपने सभी मुकाबलों को जीतना चाहेंगे।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उपकप्तान का जिम्मा सौंपा गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 19 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। कुल 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, नेपाल, पाकिस्तान और UAE है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारतीय टीम 21 जुलाई को UAE के खिलाफ मैच खेलेगी और 23 जुलाई को नेपाल के खिलाफ।

इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हरमनप्रीत कौर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया कि, ‘जब आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हैं तो दोनों देशों का वातावरण काफी अलग होता है। दोनों ही देश यही चाहते हैं कि उनकी टीम जीते। एक खिलाड़ी के रूप में आपके ऊपर काफी दबाव होता है और एक कप्तान के रूप में आपके ऊपर यह जिम्मेदारी होती है की टीम इस वातावरण का दबाव अपने ऊपर ना ले। पाकिस्तान के खिलाफ हमें कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि यह मैच हम सबके लिए काफी मुश्किल वाला रहेगा।’

मुख्य चीजों पर फोकस करें: हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने आगे कहा कि, ‘यह मेरा काम है सबको यह समझाना कि यह बस एक और मुकाबला है। हमें टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है और मैच जीतना है। इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचना है कि स्टेडियम में क्या हो रहा है या बाकी लोग किसको चीयर कर रहे हैं। सिर्फ मुख्य चीजों पर फोकस करें।’

यह रही भारत की 15 सदस्यीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, डायलान हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...