Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs SA-W: हरमनप्रीत कौर ने शतक बनाने के लिए आखिरी 3 गेंदों पर जो किया वह अविश्वसनीय, वीडियो देखें

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम इस समय भारत दौरे पर है और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की। अब दूसरा मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भी भारत की उपकप्तान स्मृति मंधान और कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला जमकर चला है।

स्मृति मंधाना ने 136 रन तो वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 103 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए और साउथ अफ्रीका महिला टीम को 326 रनों का लक्ष्य दिया।

IND-W vs SA-W: हरमनप्रीत कौर ने जीवनदान को शतक में बदला

49वें ओवर में टीम इंडिया 309 रन पर 3 विकेट के नुकसान पर थी। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 83 गेंदों में 88 रन बनाकर ऋचा घोष (24 रन 12 गेंद) के साथ क्रीज पर मौजूद थी।

50वें में साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा ओवर पूरा करने आई। उनकी पहली गेंद पर ऋचा घोष ने सिंगल लेकर स्ट्राइक हरमनप्रीत कौर को दिया। हरमनप्रीत ने दूसरी गेंद पर आगे बढ़कर शॉट मारने का प्रयास किया लेकिन वह चूक गई, हालांकि, विकेटकीपर ने बड़ा बल्डंर कर दिया और स्टम्पिंग करने में नाकाम रही।

बस फिर क्या था, हरमनप्रीत कौर को एक जीवनदान मिला और उन्होंने अगले ही गेंद पर चौका फिर अगली गेंद पर सिक्स और उसके बाद 5वीं गेद पर चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। हरमनप्रीत कौर ने अपनी इस नाबाद पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़े और 103 रन बनाए।

4,6,4 on the last 3 balls to reach the hundred. 🫡

– Captain Harmanpreet Kaur show!pic.twitter.com/jb2kryhL6l

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 19, 2024

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की शानदार बल्लेबाजी

भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 120 गेंदों में 136, शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 20, दयालन हेमलता ने 41 गेंदों में 24, हरमनप्रीत ने 103 नाबाद और ऋचा घोष ने 13 गेंदों में 25 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 325 के स्कोर तक पहुंचाया।  साउथ अफ्रीका की तरफ से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 2 और मसाबाता क्लास ने 1 विकेट अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...