Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! सिडनी टेस्ट मैच के बाद रिटायर हो सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा: रिपोर्ट्स 

बड़ी खबर! सिडनी टेस्ट मैच के बाद रिटायर हो सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा: रिपोर्ट्स 

Rohit Shama (Image Credit- Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में हुए जारी BGT सीरीज के चौथे मैच में 184 रनों से बड़ी हार के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। इस हार के बाद ना सिर्फ टीम इंडिया की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कमजोर हुई है, बल्कि लग रहा है कि वह इस बार बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज भी गंवा देगी।

दूसरी ओर, इस खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर भी गाज गिरने वाली है। पिछले तीन टेस्ट मैचों की 6 पारियों में रोहित का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित सिडनी में होने वाले 5वें टेस्ट मैच के बाद, वह टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर हो सकते हैं।

इस रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

बता दें कि आज 30 दिसंबर, सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत की 184 रनों से बड़ी हार के बाद, रोहित द्वारा कप्तानी का पद छोड़ने की खबर सामने आई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो 37 वर्षीय खिलाड़ी अपना आखिरी रेड बाॅल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेल सकता है।

खैर, जारी सीरीज में रोहित के प्रदर्शन के बारे में बताएं तो वह 6 पारियों में 6.20 के मामूली औसत से सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं। इस दौरान रोहित का बेस्ट स्कोर 10 रन रहा। तो वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी रोहित सिर्फ 91 रन ही बना पाए थे।

साल 2024 रोहित शर्मा के लिए रहा निराशाजनक

साथ ही बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज से पहले, इस साल रोहित का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। रेड बाॅल क्रिकेट में रोहित ने खेली गई पिछली 15 पारियों में 10.93 के मामूली औसत से सिर्फ 164 रन बनाए हैं।

इसके अलावा इस पूरे कैलेंडर ईयर में रोहित के बल्ले से 24.76 की औसत से सिर्फ 619 रन ही निकले हैं। यह रोहित का सबसे खराब औसत है, जब से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...