Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दर्ज की चौंकाने वाली गिरावट, देखें आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दर्ज की चौंकाने वाली गिरावट, देखें आंकड़े

Virat Kohli and Rohit sharma (Image Credit- Twitter X)

जारी BGT सीरीज में मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की विराट सेना को 184 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जारी सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली, और अपनी WTC फाइनल में पहुंचने की दावेदारी को और मजबूत किया।

दूसरी ओर, इस हार के बाद गणितीय तौर पर अभी भी भारत WTC फाइनल में पहुंच सकती है। इसके लिए पहले तो उसे सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी, और उसके बाद यह प्रार्थना करनी होगी कि श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज का कोई परिणाम ना निकले।

खैर, इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के आंकड़े बेहद शर्मनाक रहे हैं। इन दोनों के प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से, टीम इंडिया भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

अनुभवी बल्लेबाज कोहली की अगर पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग में शतकीय पारी को छोड़ दें, तो कोहली का जारी BGT सीरीज में पिछली पांच पारियों का स्कोर 7, 11, 3, 36 और 5 रन है। जारी सीरीज के दौरान विराट का औसत 27 का रहा।

दूसरी ओर, कप्तान रोहित शर्मा का तो और भी बुरा हाल है। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते वह पहला टेस्ट नहीं खेले थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार तीन टेस्ट मैच खेले, जिसमें उनका स्कोर 3, DNB, 6, 10, 3 और 9 रहा। जारी सीरीज में हिटमैन रोहित 6.20 की मामूली औसत से सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में कोहली और रोहित ने दर्ज की चौंकाने वाली गिरावट

बता दें कि इस साल रोहित का टेस्ट क्रिकेट में औसत 24.76 का रहा है, जो साल 2015 के बाद से खिलाड़ी के टेस्ट करियर में सबसे कम है। इसके अलावा कोहली का SENA देशों में औसत पिछले चार साल में 25 से ज्यादा का नहीं रहा है। यह कोहली के टेस्ट करियर में साल 2020 के बाद सर्वकालिक सबसे बड़ी गिरावट है।

भारतीय क्रिकेट टीम की दिल और धड़कन कहे जाने वाले रोहित और विराट का प्रदर्शन अभी तक इस सीरीज में निराशाजनक रहा है। अगर उन्हें अपनी साख बचानी है, तो 3 जनवरी 2025 से सिडनी में होने वाले 5वें टेस्ट मैच में हर हाल में प्रदर्शन करना होगा।

साथ ही, टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सिडनी टेस्ट मैच के बाद रोहित टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की भी घोषणा कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...