Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया में लगातार हार के बाद, रोहित शर्मा ने इस अनचाहे रिकाॅर्ड को किया अपने नाम, 27 साल बाद हुआ ऐसा

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया में लगातार हार के बाद, रोहित शर्मा ने इस अनचाहे रिकाॅर्ड को किया अपने नाम, 27 साल बाद हुआ ऐसा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे BGT टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले शानदार बल्लेबाजी और उसके बाद बेहतरीन गेंदबाजी के चलते मुकाबले में जीत हासिल की।

हालांकि, टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दी, लेकिन बल्लेबाजी में टीम इंडिया फ्लाॅप साबित हुई। बाॅक्सिंग डे टेस्ट मैच में सिर्फ यशस्वी जायसवाल और नीतीश रेड्डी से मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला, तो कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर बल्ले से निराश किया।

37 वर्षीय रोहित अब तक इस सीरीज में 6.20 के मामूली औसत से सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं। तो वहीं अब इस लचर प्रदर्शन के बाद, रोहित ने इस सीरीज के दौरान एक अनचाहे रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में किसी विजिटिंग कैप्टन द्वारा बल्लेबाजी में सबसे खराब औसत को अपने नाम करने वाले पहले कैप्टन बन गए हैं। रोहित (6.20) ने 1996-97 के दौरे के दौरान वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श (7.75) को पीछे छोड़ दिया है।

साल 2024 रोहित शर्मा के लिए रहा निराशाजनक

साथ ही बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी सीरीज के अलावा, इस साल रोहित का बल्ला खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है। टेस्ट क्रिकेट में रोहित ने खेली गई पिछली 15 पारियों में 10.93 के मामूली औसत से महज 164 रन बनाए हैं।

इसके अलावा इस पूरे कैलेंडर ईयर में रोहित के बल्ले से 24.76 की औसत से सिर्फ 619 रन ही निकले हैं। यह रोहित का सबसे खराब औसत है, जब से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू किया है। इससे पहले रोहित का टेस्ट औसत साल 2015 में 25.07 का रहा था। इस साल खेले गए 7 मैचों में कुछ रोहित खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।

আরো ताजा खबर

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...