Skip to main content

ताजा खबर

“इस वक्त ऋषभ पंत ही हमारे नंबर तीन बल्लेबाज हैं”- भारत के बैटिंग कोच का बड़ा बयान

“इस वक्त ऋषभ पंत ही हमारे नंबर तीन बल्लेबाज हैं”- भारत के बैटिंग कोच का बड़ा बयान

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आठवां मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी। आपको बता दें कि, इस मुकाबले के लिए रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को बाहर रखा था, टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को देखकर काफी लोग हैरान भी हुए थे।

इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही था कि इस मैच में टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर क्या होगा। हालांकि ये बात पहले से तय मानी जा रही थी कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली इस मैच में टीम इंडिया के लिए ओपन करेंगे, लेकिन नंबर तीन बल्लेबाज कौन होगा इसको लेकर दुविधा थी। लेकिन वार्म-अप मैच की तरह इस मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा।

ऋषभ पंत की बैटिंग ऑर्डर को लेकर विक्रम राठौर ने दिया बड़ा बयान

इस मैच में पंत ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने शानदार छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं इस मैच के बाद टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने पंत की बैटिंग ऑर्डर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रम राठौर ने कहा कि, इस वक्त ऋषभ पंत ही हमारे नंबर तीन बल्लेबाज हैं।

बल्लेबाजी कोच ने कहा कि पिछले दो मैचों में जिस तरह से ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी की है वो शानदार लय में दिखे हैं। वही हमारे इस वक्त नंबर तीन बल्लेबाज है। हां, उनके होने से टीम को टॉप ऑर्डर में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे हमे फायदा होता है।

बात मुकाबले की करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में ही भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ ऑलआउट हो गई। आयरलैंड मात्र 96 रनों पर ढेर हो गया था। 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में ही जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने 52 रनों की पारी खेली, वहीं नंबर-3 पर उतरे ऋषभ पंत ने नाबाद 36 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

23 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: आज (23 जुलाई) हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20आई खेला...

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...