
Rohit Sharma and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच भारत और आयरलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में आयरिश टीम के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की है।
तो वहीं इस जीत के साथ भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। साथ ही इस रिकाॅर्ड को अपने नाम करने के बाद रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस खास रिकाॅर्ड को रोहित शर्मा ने किया अपने नाम
आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत के बाद कप्तान के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। यह रोहित की बतौर कप्तान 55 मैचों में 42वीं जीत थी। तो वहीं रोहित से पहले भारत के लिए टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकाॅर्ड धोनी के नाम था, धोनी ने 72 मैचों में 41 जीत हासिल की थी।
इसके अलावा इस खास रिकाॅर्ड को और ज्यादा यादगार बनाते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी भी खेली। रोहित ने 37 गेंदों में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली, और इसके बाद वे रिटायर हर्ट हो गए थे।
भारतीय टीम का महत्वपूर्ण मैच 9 जून को
दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ शानदार शुरुआत कर दी है। इसके बाद जारी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 9 जून को बहुप्रतीक्षित मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलना है।
दोनों टीमों के बीच यह मैच न्यूयाॅर्क में हाल में ही बनकर तैयार हुए नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी इस मैच में रोहित की विराट सेना कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”
NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

