Skip to main content

ताजा खबर

अगस्त 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अगस्त 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

1) ऑस्ट्रेलिया से आए वीडियो ने भारतीयों का दिन बनाया और भी खास, हमारे तिरंगे की कुछ अलग ही है बात

आज यानी 15 अगस्त को भारत में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय स्वतंत्रता दिवस को शानदार तरीके से मनाया गया। तमाम भारतीय लोगों ने राष्ट्रगान गाकर यह खास दिन मनाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ‘जन गण मन’ गा रहे हैं। यही नहीं भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर फहराया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2) “वह बहुत डरावना था, मेरे कमरे में….”, दिनेश कार्तिक के साथ साउथ अफ्रीका में घटी थी अजीब घटना

पूर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने हाल ही में अपने साथ हुई एक अजीबोगरीब घटना को लेकर खुलासा किया है, जो उन्होंने 2013 में इंडिया-ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका का दौरा करते हुए अनुभव किया था। कार्तिक ने कहा कि टीम सन सिटी में रह रही थी और उन्हें कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी महसूस हुई। वह इस बारे में निश्चित नहीं है कि उन्होंने क्या देखा, लेकिन रात के दौरान उन्हें अपने कमरे में कुछ हिलता हुआ दिखा था। (पढ़ें पूरी खबर)

3) वीवीएस लक्ष्मण ने ठुकराया IPL कोच का ऑफर, अगले एक साल के लिए बने रहेंगे NCA के हेड

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने सभी अटकलों को विराम देते हुए NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के हेड के रूप में कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। वीवीएस लक्ष्मण के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें, वीवीएस लक्ष्मण ने नवंबर 2021 में एनसीए प्रमुख का कार्यभार संभाला था, सितंबर 2024 में उनके तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में क्या ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे स्टीव स्मिथ..? जानें दिग्गज ने दिया क्या जवाब

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का कहना है कि वह भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम के लिए बस रन बनाना चाहते हैं और अपनी बैटिंग पोजिशिन को लेकर ज्यादा चितिंत नहीं है। स्टीव स्मिथ ने Code Sports पर बात करते हुए कहा, आपको मेन इन चार्ज से पूछना होगा लेकिन मैं किसी भी तरह से परेशान नहीं हूं। नई गेंद के साथ कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां है। इसलिए मैं कुछ और रन बनाना पसंद करूंगा। कभी-कभी ऐसा ही खेल होता है, लेकिन मैंने गाबा में दूसरी पारी में काफी अच्छा खेला, जहां दुर्भाग्य से हम जीत हासिल नहीं कर सके। यह मेरे लिए बस एक स्थिति हैं इसलिए यह वास्तव में मुझे अधिक परेशान नहीं करता है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) “ब्रॉडकास्टर्स जो बहुत सारा पैसा दे रहे…”, Impact Player नियम के भविष्य को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा बयान

इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) पूरे क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2025 में इस नियम को बरकरार नहीं रखा जाएगा। जय शाह ने इसको लेकर कहा है कि, इम्पैक्ट प्लेयर नियम के अपने फायदे और नुकसान हैं। नेगेटिव बात यह है कि इससे ऑलराउंडर का रोल खत्म हो रहा है और पॉजिटिव बात यह है कि इससे भारतीय खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) धोनी के रिटायरमेंट के 4 साल पूरे होने पर स्टार स्पोर्ट्स ने रिलीज किया रोहित शर्मा का खास वीडियो; रो पड़ेंगे आप

एमएस धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के चार साल पूरे होने पर, स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साल 2021 का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने करियर को आकार देने में धोनी की भूमिका के बारे में बात करते हैं। रोहित धोनी के बाद टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने, जब भारत ने इस साल की शुरुआत में जून में वेस्टइंडीज में आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Rishabh Pant ने 15 अगस्त के मौके पर खास वीडियो किया पोस्ट, लेकिन फैन्स ने लगा दी खिलाड़ी की क्लास

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं , इस मामले में Rishabh Pant भी पीछे नहीं हैं। जहां इस खिलाड़ी ने भी इस खास मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पंत की देशभक्ति देखने लायक है लेकिन कुछ फैन्स ने इस खिलाड़ी को अपने निशाने पर ले लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) स्पिनर Yuzvendra Chahal की सफलता देख, वाइफ Dhanashree तो इमोशनल हो गई

22 गज पर एक बार फिर से Yuzvendra Chahal ने खुद को साबित कर दिखाया है, जहां फिरकी के इस फनकार ने इस बार विदेश धरती पर नाम कमाने का किया है। जिसके बाद कोई इस स्पिनर की तारीफ करने में लगा हुआ है, इसी कड़ी में चहल की वाइफ यानी की Dhanashree ने भी खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है और उस पर एक मैसेज भी लिखा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Rohit-Virat को लेकर जय शाह ने किया बड़ा खुलासा, बता दिया दोनों के Duleep Trophy ना खेलने का कारण

Duleep Trophy में हर कोई Virat Kohli और Rohit Sharma को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित था, लेकिन फिर खबर आई कि ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे और उसके बाद फैन्स का दिल टूट गया। इस बीच अब BCCI के सचिव जय शाह ने एक बयान दिया है, जो दोनों के Duleep Trophy ना खेलने को लेकर है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...