Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया से आए वीडियो ने भारतीयों का दिन बनाया और भी खास, हमारे तिरंगे की कुछ अलग ही है बात

ऑस्ट्रेलिया से आए वीडियो ने भारतीयों का दिन बनाया और भी खास हमारे तिरंगे की कुछ अलग ही है बात

MCC Ground (Pic Source-X)

आज यानी 15 अगस्त को भारत में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय स्वतंत्रता दिवस को शानदार तरीके से मनाया गया। तमाम भारतीय लोगों ने राष्ट्रगान गाकर यह खास दिन मनाया।

बता दें, 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी, जिसके बाद से भारत एक स्वतंत्र देश बना। यह दिन हर देशवासी के लिए गर्व करने का है। तमाम लोग अलग-अलग तरीके से इस खास दिन को मनाते हैं। भारत के हर कोने में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाता है। लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटते हैं और इस खास दिन को मनाते हैं।

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भी तमाम लोगों ने काफी शानदार तरीके से भारत के स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रगान गाकर सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि लोग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ‘जन गण मन’ गा रहे हैं। यही नहीं भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर फहराया गया।

यह रही वीडियो:

बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन भी ऑस्ट्रेलिया में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों ने हमेशा ही एक-दूसरे के खिलाफ काफी अच्छे मुकाबले खेले हैं। हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला गया था जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 में करारी शिकस्त दी थी। यही नहीं भारतीय टीम ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। इन दोनों टीमों के बीच 2023 में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी जिसको भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था।

इससे पहले भी 2020-21 सीजन में इन दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारत ने अपने नाम किया था। अब एक बार फिर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी है और रोहित शर्मा एंड कंपनी इसे अपने नाम जरुर करना चाहेगी। यह टेस्ट सीरीज इसी साल नवंबर महीने में खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली का रिएक्शन, अजिंक्य को बताया टेस्ट का बेस्ट पार्टनर

Virat Kohli Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर...

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...