
(Image Credit- Instagram)
22 गज पर एक बार फिर से Yuzvendra Chahal ने खुद को साबित कर दिखाया है, जहां फिरकी के इस फनकार ने इस बार विदेश धरती पर नाम कमाने का किया है। जिसके बाद कोई इस स्पिनर की तारीफ करने में लगा हुआ है, इसी कड़ी में चहल की वाइफ यानी की Dhanashree ने भी खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है और उस पर एक मैसेज भी लिखा है।
पहले ही मैच में Yuzvendra Chahal ने कर दिया कमाल
दरअसल, Yuzvendra Chahal को Northamptonshire टीम ने बचे हुए वनडे कप मैचों के लिए साइन किया था, जहां पहले ही मैच में KENT के खिलाफ चहल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू चला दिया था। इस दौरान चहल ने बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे और टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया था, वैसे शॉ भी इसी टीम से ये टूर्नामेंट खेल रहे है और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं अपने बल्ले से।
Yuzvendra Chahal के लिए दिल से खुश हैं Dhanashree
*Yuzvendra Chahal के लिए वाइफ Dhanashree ने खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है।
*Dhanashree ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाया चहल के 5 विकेट लेने वाला वीडियो।
*वहीं वीडियो के ऊपर Dhanashree ने लिखा- अभी तो चहल को काफी आगे जाना है।
*साथ ही उन्होंने चहल के जोश की तारीफ करते हुए लगाए काफी सारे इमोजी भी।
Yuzvendra Chahal की गेंदबाजी आप भी देखो
View this post on Instagram
A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)
अब कोई बयान नहीं देते हैं चहल
जी हां, चहल को टीम इंडिया से खेले 1 साल से ज्यादा का समय हो गया है, दूसरी ओर वो साल 2022 की तरह 2024 के लिए भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चुने गए थे। लेकिन 2022 की तरह इस साल भी उनको मेगा टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन चहल ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है और उनका पूरा फोकस गेम पर है। वनडे कप के बाद ये खिलाड़ी अपनी घरेलू टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेलता हुआ नजर आएगा, साथ ही देखना अहम होगा कि क्या बांग्लादेश के खिलाफ चहल का टी20 टीम में चयन होता है या नहीं।
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई
अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

