Skip to main content

ताजा खबर

अक्टूबर 1, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अक्टूबर 1 Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter/X)

1. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मात्र 13 साल की उम्र में U19 टेस्ट में इस शानदार उपलब्धि को किया अपने नाम

इस समय इंडिया U19 और ऑस्ट्रेलिया U19 के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला यूथ टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदों में शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया है। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी U19 टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. आपको मिलाते हैं Rohit Sharma के इस जबरा फैन से, हिटमैन के लिए शायर बना ये शख्स

कानपुर टेस्ट को एक बार तो कप्तान Rohit Sharma और जायसवाल ने टी20 मैच बना दिया था, दोनों ने तेजी से बल्लेबाजी करते कई रिकॉर्ड बना डाले थे। इसी बीच स्टेडियम में रोहित का एक जबरा फैन स्पॉट हुआ है, जो हिटमैन के लिए गजब की शायरी कर रहा था और अब उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे रोहित जहां भी मैच खेलने जाते हैं, वहां उनका क्रेज हर बार देखने लायक होता है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. IND vs BAN: “Champion’s Approach दिखाया…”, कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ में संजय मांजरेकर का बयान

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 27 सितंबर से ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला जा रहा है। बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते दो दिनों का खेल रद्द कर दिया गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने फिर चौथे दिन अपने आक्रामक खेल से रोमांचक बना दिया। क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा- यह वह विरासत है जो रोहित शर्मा कप्तान के रूप में अपने पीछे छोड़ जाएंगे। वह ऐसा ही सोचते हैं। एक मजबूत टीम, जो दुनिया की टॉप-2 टीमों में से एक है, उन्होंने चैंपियन अप्रोच दिखाया, यह महसूस करते हुए कि बहुत समय बर्बाद हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. रोहित की सेना ने बांग्लादेश को दिखाए दिन में तारे, कानपुर की पिच पर चमके टीम इंडिया के कई सितारे

कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया और इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि, दूसरे टेस्ट में पहले दिन बारिश की वजह से सिर्फ 35 ओवर की खेल हुआ था जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश की वजह से खेल के दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकती थी। लेकिन खेल के अंतिम दिन भारत ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

5. Team India की जीत के बाद गंभीर ने विराट को लगाया गले, तो कप्तान रोहित भी दिखे जोश से लबरेज

दो दिन लगातार बारिश होने के बाद किसी भी को उम्मीद नहीं थी कि कानपुर टेस्ट मैच में नतीजा आएगा, लेकिन Team India ने ये भी कर दिखाया और बांग्लादेश टीम को दिन में तारे दिखा दिए। वहीं इस जीत के बाद टीम इंडिया के हर खिलाड़ियों का जोश हाई दिखा और इसका एक खास वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कोच गंभीर विराट को गले लगाते हुए नजर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. IND vs BAN: ‘टीम में उनकी जगह को लेकर मुझे कभी संदेह नहीं हुआ’ केएल राहुल को लेकर पार्थिव पटेल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल, अनुभवी भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि राहुल हाल में ही कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे। हाल में ही जियो सिनेमा के साथ चर्चा करते हुए राहुल को लेकर पार्थिव ने कहा- मुझे नहीं लगता कि हमें केएल राहुल की क्षमता पर बिल्कुल भी सवाल उठाने की जरूरत है। अगर उनकी अनुपस्थिति में किसी और ने आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन किया है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि राहुल की जगह खतरे में थी। टीम में उनकी जगह को लेकर मुझे कभी संदेह नहीं हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

7. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किया शानदार मुकाम

कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया और इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि, मेजबान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ रविचंद्रन अश्विन ने एक और बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम करने की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

8. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हारने के बाद, इस बांग्लादेशी क्रिकेटर पर जबरन वसूली और शेयर हेरफेर के आरोप में FIR हुई दर्ज

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा (Mashrafe Mortaza) पर आज 1 अक्टूबर, 2024 को जबरन वसूली और शेयर की हेरफेर के मामले में पुलिस ने एक एफआईआर (FIR) दर्ज की है। शेयर की हेरफेर का मामला बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में सिल्हट स्ट्राइकर्स के शेयर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. जब भी टीम की बात आती है, तो मैं अपनी पूरी जान लगा देती हूं: जेमिमा राॅड्रिग्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues), ने आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। जेमिमा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- मेरे लिए, यह परिस्थितियों का आकलन करने और स्थिति से खेलने के बारे में है। मेरे लिए जब कभी भी टीम की बात आती है तो मैं वहां (मैदान) जाकर अपनी पूरी जान लगा देती हूं। यह मुझे और अधिक भावुक, ऊर्जावान और उत्साही बनाता है। मैं चाहती हूं कि टीम इंडिया जीते। हम, एक यूनिट के रूप में खेलना चाहते हैं और जीतना चाहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...