Skip to main content

ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मात्र 13 साल की उम्र में टीम इंडिया की ओर से U19 टेस्ट में इस शानदार उपलब्धि को किया अपने नाम

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास मात्र 13 साल की उम्र में टीम इंडिया की ओर से U19 टेस्ट में इस शानदार उपलब्धि को किया अपने नाम

Vaibhav Suryavanshi (Pic Source-X)

इस समय इंडिया U19 और ऑस्ट्रेलिया U19 के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले यूथ टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की युवा टीम के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी U19 टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा पहले यूथ टेस्ट के खेल के दूसरे दिन अपने नाम किया। यही नहीं U19 टेस्ट में यह दूसरा सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर इंग्लैंड के मोईन अली है जिन्होंने 2005 में 56 गेंदों में शतक जड़ा था।

वैभव सूर्यवंशी इस मैच में और भी उपलब्धि अपने नाम करना चाहते थे लेकिन Christian Rowe के बेहतरीन थ्रो की वजह से युवा बल्लेबाज 104 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 14 चौके और चार छक्के जड़े। यही नहीं वैभव सूर्यवंशी के इस आक्रामक शतक की वजह से इंडिया U19 इस समय काफी अच्छी स्थिति में है।

बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। वो रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी थे जिन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में डेब्यू किया। उन्होंने 12 साल की उम्र में बिहार की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी की और साथ ही सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा। इस टैलेंटेड खिलाड़ी ने अभी तक दो फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं।

यह भी पढ़े:- विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, मात्र इतनी पारियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 27,000 रन

ऑस्ट्रेलिया U19 टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 293 रन बनाए

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया U19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 293 रन बनाए। टीम की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज Riley Kingsell ने 53 दिनों की पारी खेली जबकि Aidan O’Connor ने 61 रन बनाए। Christian Howe ने 48 रनों का योगदान दिया।

इंडिया U19 की ओर से समर्थ एन और मोहम्मद एनन ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि आदित्य रावत ने दो विकेट हासिल किए। आदित्य सिंह और कप्तान सोहन पटवर्धन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...