Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किया शानदार मुकाम, मुथैया मुरलीधरन के साथ इस अविश्वसनीय लिस्ट में खुद को किया शामिल

Ashwin (Source X)

कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया और इस दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बता दें कि, मेजबान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा गया। उन्होंने इस पूरी सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला। यही नहीं चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन ने अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक भी जड़ा।

इसी के साथ रविचंद्रन अश्विन ने एक और बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम करने की लिस्ट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस लिस्ट में रविचंद्रन अश्विन श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के साथ पहले पायदान पर है।

बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया है। मुथैया मुरलीधरन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर में गिना जाता है और वो एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट झटके हैं।

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने मेजबान की ओर से 113 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने बांग्लादेश की दूसरी पारी में घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके थे। कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में दो विकेट झटके जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

रविचंद्रन अश्विन के सामने बांग्लादेश के किसी भी बल्लेबाज की एक ना चली। जहां एक तरफ पहले टेस्ट को टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया था वहीं दूसरी ओर कानपुर टेस्ट में मेजबान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ दो मैच की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया। रविचंद्रन अश्विन खुद अपने इस प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। जहां एक तरफ रविचंद्रन अश्विन ने प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया वहीं यशस्वी जायसवाल को दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...