Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: “Champion’s Approach दिखाया…”, कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ में संजय मांजरेकर का बयान

Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal & Sanjay Manjrekar (Photo Source: Getty Images)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 27 सितंबर से ग्रीन पार्क, कानपुर में खेला जा रहा है। बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते दो दिनों का खेल रद्द कर दिया गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने फिर चौथे दिन अपने आक्रामक खेल से रोमांचक बना दिया।

चौथे दिन बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 233 रनों पर सिमट गई। इसके बाद फिर रोहित शर्मा एंड कंपनी पहली पारी में टी20 के अंदाज में बल्लेबाजी करती हुई नजर आई। भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50,100, 200 और 250 रन बनाकर इतिहास रचा। भारत ने 34.4 ओवरों में 285/9 पर पारी घोषित कर दी।

यशस्वी जायसवाल (72), शुभमन गिल (39), विराट कोहली (47) और केएल राहुल (68) ने विस्फोटक पारियां खेली। इस बीच, पूर्व भारतीय खिलाड़ी व क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर चौथे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की मानसिकता की जमकर सराहना कर रहे हैं। मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजी तारीफ की और इसे टीम का चैंपियन अप्रोच बताया।

रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर संजय मांजरेकर ने बोली खास बात

क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,

यह वह विरासत है जो रोहित शर्मा कप्तान के रूप में अपने पीछे छोड़ जाएंगे। वह ऐसा ही सोचते हैं। एक मजबूत टीम, जो दुनिया की टॉप-2 टीमों में से एक है, उन्होंने चैंपियन अप्रोच दिखाया, यह महसूस करते हुए कि बहुत समय बर्बाद हो गया है। और वह उदाहरण के तौर पर नेतृत्व करते हैं, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप में किया था। तो, रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट में अपने योगदान के रूप में यही छोड़ जाएंगे।

वह अपना विकेट दांव पर लगाकर खुश थे- मांजरेकर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम को खुद से ऊपर रखा, वह तेजी से रन बनाने के लिए अपना विकेट दांव पर लगाने के लिए तैयार थे। संजय मांजरेकर रोहित शर्मा के अप्रोच से काफी ज्यादा प्रसन्न हैं।

आप सिर्फ टीम के लिए कुछ करते हैं और जीतने के लिए खेलते हैं। वह इस प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं उठाते, जैसे 50 ओवर के वर्ल्ड कप में… उन्होंने बड़ा शतक नहीं बनाया। यहां तक कि यहां भी, वह अपना विकेट दांव पर लगाकर खुश थे और अचानक हमारे पास एक ऐसा टेस्ट मैच है जिसे भारत जीत सकता है। आपको इसके लिए रोहित शर्मा की सराहना करनी होगी।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...