Skip to main content

ताजा खबर

ZIM vs IND: अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था: शुभमन गिल

ZIM vs IND: अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था: शुभमन गिल

Ruturaj Gaikwad and Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल ने युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ की शानदार पारियों की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। गिल का कहना है कि दोनों को मैच में बल्लेबाजी करते देखना शानदार था।

गौरतलब है कि भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन (2) के रूप में बहुत जल्दी लग गया था, लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाजी अभिषेक शर्मा और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी की।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया का स्कोर 234 रनों तक पहुंचाया। अभिषेक ने 47 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली, तो गायकवाड़ ने 47 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे। तो वहीं दोनों की इस क्लास बल्लेबाजी को लेकर अब गिल ने बड़ा बयान दिया है।

शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जिम्बाब्वे और भारत के बीच दूसरा टी20 मैच समाप्त होने के बाद शुभमन गिल ने पोस्ट मैच के दौरान इंडिया टुडे के हवाले से कहा- बहुत खुश हूं, दोबारा जीत की लय में लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। अभिषेक और रुतु ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, विशेषकर पावरप्ले में गेंद घूम रही थी, यह आसान नहीं था, लेकिन अभि और रुतु ने शानदार ढंग से पारी बनाई। दोनों को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था

गिल ने आगे कहा- पहले गेम में दबाव होना वास्तव में अच्छा था और हम जानते थे कि इस गेम में क्या होने की उम्मीद है। हमें अभी तीन मैच खेलने हैं और हम उनका इंतजार कर रहे हैं। विकल्प न होने की बजाय अधिक विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है।

तो वहीं मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। आवेश खान, रवि विश्नोई और मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे सिर्फ 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के बाद भारत ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है, जो उसे 10 जुलाई को होने वाले तीसरे मैच में आत्मविश्वास देगी।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...