Skip to main content

ताजा खबर

अभिषेक शर्मा की तूफानी शतक के पीछे है शुभमन गिल का हाथ, बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा

अभिषेक शर्मा की तूफानी शतक के पीछे है शुभमन गिल का हाथ बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा

Abhishek Sharma (Pic Source X)

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार 7 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर के दूसरे टी-20 मैच में शानदार शतक जड़ा। इस बेहतरीन पारी के साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आगमन की घोषणा कर दी है। हालांकि उन्होंने अपने इस शतक का क्रेडिट शुभमन गिल को दिया है।

अभिषेक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने यह शतक अपने नहीं बल्कि शुभमन गिल से उधार लिए बल्ले से ठोका है। जी हां, अभिषेक ने साथ ही यह भी बताया कि जब भी वो कोई बड़ा मैच या दबाव वाला मैच खेलते हैं या फिर उन्हें किसी मैच में परफॉर्म करना होता है तो वह शुभमन गिल के ही बैट का इस्तेमाल करते हैं।

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 में 47 गेंदों पर 7 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 100 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

शुभमन गिल के बल्ले से आज मैंने शतक लगाया- अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “आज मैंने शुभमन गिल के बल्ले से खेला। इसलिए बल्ले को भी विशेष धन्यवाद। और मुझे लगता है कि यह अंडर-12 के दिनों से होता आ रहा है। जब भी मुझे लगता है कि यह दबाव वाला मैच है या यह ऐसा मैच है जिसमें मुझे अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, तो मैं आमतौर पर उनका बल्ला लेता हूं। आईपीएल में भी, मैं आमतौर पर एक बल्ला मांगता हूं और आज उन्होंने मुझे अपना बल्ला दिया। इसलिए मुझे लगता है कि यह वास्तव में अच्छा रहा।”

दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो, इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड़ (77*) और रिंकू सिंह (48*) की शानदार पारियों के दम पर 234 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर के सामने मेजबान टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 134 रनों पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...