Skip to main content

ताजा खबर

Womens Asia Cup 2024 : पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किया POTM पुरस्कार

Womens Asia Cup 2024 पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी के लिए दीप्ति शर्मा ने अपने नाम किया POTM पुरस्कार

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी। पहले भारतीय गेंदबाजों ने किफायती गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 108 रनों पर रोका। इसके बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की शानदार साझेदारी ने टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।

भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 108 रनों पर समेटा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सिद्रा अमीन ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। वहीं तुबा हसन और फातिमा सना ने क्रमश: 22-22 रनों का योगदान दिया।

टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और दूसरे ओवर में पूजा वस्त्राकर ने फिरोजा (5) को पवेलियन भेजा। इसके बाद पूजा ने चौथे ओवर में पाकिस्तान को मुनीबा अली (11) के रूप में दूसरा झटका दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाज हावी दिखे और उन्होंने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि रेणुका ठाकुर सिंह, पूजा वस्त्राकर और श्रेयंका पाटिल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

14.1 ओवर में भारत ने लक्ष्य को किया हासिल

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 57 रन जोड़ डाले। मंधाना अर्धशतक की ओर तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन चूक गई। वह 31 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुई, जिसमें 9 चौके शामिल रहे।

शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान को जीत से दूर कर दिया। मंधाना के बाद शेफाली वर्मा भी 12वें ओवर में 29 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। दयालन हेमलता ने 14 रनों का योगदान दिया। इसके बाद भारत ने कोई और विकेट नहीं गंवाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर (5*) और जेमिमा रोड्रिग्स (3*) ने टीम को जीत दिलाई।

दीप्ति शर्मा को मिला प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने मीडिल ओवरों में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 20 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने पहले कप्तान निदा डार (8) को आउट किया। इसके बाद तुबा हसन का बड़ा विकेट हासिल किया। फिर 18वें ओवर में नशरा संधू को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेजा। उनके इस शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...