Skip to main content

ताजा खबर

टीम का वातावरण हमेशा ऐसा होना चाहिए कि आप एक-दूसरे की कंपनी का लुफ्त उठा सके: हरमनप्रीत कौर

टीम का वातावरण हमेशा ऐसा होना चाहिए कि आप एक-दूसरे की कंपनी का लुफ्त उठा सके हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur (Photo Source: Twitter)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हाल ही में टीम के वातावरण के बारे में खुलासा की और साथ ही उन्होंने एक कप्तान के रूप में अपनी भूमिका को लेकर भी बताया। हरमनप्रीत कौर ने यह भी कहा कि अगर आप फील्ड पर हैं तो एक कप्तान के रूप में आपको सभी को शांत करने की बेहद जरूरत है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि, ‘मुझे लगता है की टीम का वातावरण ऐसा होना चाहिए कि सभी लोगों को एक-दूसरे की कंपनी अच्छी लगे और वो एक दूसरे से अपने मन की बात बोल सके। जब वातावरण ऐसा होता है तो टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा होता है। एक लीडर के रूप में मेरा काम यही है कि किसी को भी एक-दूसरे से कोई भी परेशानी ना हो और सभी खिलाड़ी हमेशा खुश रहे।

और जब आप इसका लुफ्त नहीं उठाते हैं और विरोधी टीम के खिलाफ खिलाड़ी खेलने उतरते हैं तो आप लोग भी इसे असहजता महसूस करते हैं। लेकिन अगर आप अपने दोस्तों के साथ खेलने उतरते हैं और टीम जीतती है तो इसका मजा ही अलग होता है।’

आपको ऐसा वातावरण चाहिए होता है जहां सभी लोग एक-दूसरे को सपोर्ट करें और खुश रहें: हरमनप्रीत कौर

हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि, ‘आप ऐसा वातावरण चाहते हैं जहां सभी लोग दूसरे को सपोर्ट करें और खुश रहें साथ ही रिजल्ट भी अच्छा रहे। एक कप्तान के रूप में मेरा यही लक्ष्य है कि सभी लोग एक दूसरे से बात करें और एक दूसरे की कंपनी का लुफ्त उठाए। इससे यह भी असर होता है कि जब आप बुरे दौर से गुजर रहे होते हैं तो लोग आपको सपोर्ट करते हैं।’

भारतीय महिला टीम की शानदार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने गेंदबाजी के दौरान अपनी मानसिकता को लेकर बताया कि, ‘मेरा फोकस यही रहता है कि मैं अच्छी गेंद फेंकू। मैं विकेट के बारे में नहीं सोचती हूं मेरा फोकस यही होता है कि अगर आप अच्छी गेंद फेंकेंगे तो आपको विकेट अपने आप मिल जाएगा। मेरे आदर्श हमेशा से जहीर खान रहे हैं और मैंने उन्हें काफी फॉलो किया है। एक और घरेलू खिलाड़ी है हरप्रीत।

जब मैं आई थी तब मैंने उन्हें पहली बार गेंदबाजी करते हुए देखा था और मेरे दिमाग में यही था कि मुझे उनके जैसा बनना है। वो काफी अच्छी इनस्विंग गेंद फेक रही थी और जब मैं उन्हें पहली बार देखा तो मेरे दिमाग में यही था कि मुझे भी ऐसी ही गेंदें फेकनी है।’

स्मृति मंधाना ने भी अपनी बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान

महिला एशिया कप 2024 से पहले स्मृति मंधाना ने कहा कि, ‘मेरी मानसिकता यही होती है की जैसी गेंद फेंकी जा रही है मैं इस तरह बल्लेबाजी करूं। कभी-कभी आप पहले बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और कभी बाद में। जब आप बाद में बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तब आपके सामने स्कोर होता है और आपको उसी के तहत बल्लेबाजी करनी पड़ती है। टी20 में जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तब आपको इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि एक खिलाड़ी के रूप में आपको कैसी बल्लेबाजी करनी चाहिए। इसलिए मैं गेंद को पहले समझती हूं और फिर अपने शॉट्स खेलती हूं।’

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...