Skip to main content

ताजा खबर

महिला एशिया कप से पहले हरमनप्रीत कौर और राधा यादव ने ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

महिला एशिया कप से पहले हरमनप्रीत कौर और राधा यादव ने ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

Harmanpreet Kaur and Radha Yadav (Pic Source X)

साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। राधा यादव T20I गेंदबाजी रैंकिंग में 8 स्थान की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं दीप्ति शर्मा टी-20 में भारत की शीर्ष रैंकिंग वाली गेंदबाज बनी हुई हैं। वह तीसरे पायदान पर हैं।

इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन नंबर-1 टी-20 गेंदबाज हैं, जबकि साथी सारा ग्लेन दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। ग्लेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की मौजूदा टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। 4 मैचों में उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। ग्लेन ने इस तरह करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।

हरमनप्रीत कौर 12वें स्थान पर पहुंचीं

T20I में बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 3 स्थान की छलांग लगाकर 12वें नंबर पर पहुंच गईं। हरमनप्रीत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में बल्लेबाजी करने का एक ही मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 29 गेंदों पर 35 रन बनाए।

हालांकि, T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना भारत की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज हैं। वह बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्राथ, हेली मैथ्यूज और वोल्वार्ड्ट के बाद पांचवें स्थान पर काबिज हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मंधाना ने 3 मैचों में 100 की औसत से 100 रन बनाए और दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उन्होंने सीरीज के आखिरी मैच में 54 रन की मैच विनिंग पारी भी खेली थी।

19 जुलाई से महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत

बता दें कि महिला एशिया कप 2024 का आयोजन 19 जुलाई से होने जा रहा है। यह टी-20 फार्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा लेंगी। एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई है, जबकि दूसरे ग्रुप में बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया की टीमे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...