
Rohit Sharma (Source X) (1)
क्रिकेट के हिटमैन कहे जाने वाले टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट के अलावा अन्य खेल भी देखना हमेशा पसंद है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह दूसरे खेलों का आनंद लेते हैं। कभी टेनिस तो कभी फुटबॉल, इस बार वह बास्केटबॉल मैच देखने अरब पहुंच गए। आयोजकों के बुलावे पर रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ NBA मैच देखने अबू धाबी गए हैं।
रोहित शर्मा कई बड़े प्लेयर्स के साथ NBA में मौजूद- देखें वीडियो
BIG STARS AT NBA ABU DHABI GAME 🔥
– Rohit Sharma, Thierry Henry, Ronaldinho & many more in house…!!!!pic.twitter.com/OYVU715bB5
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2024
वीडियो में खेल जगत के कई सितारे आपको दिखेंगे। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी NBA इवेंट में मौजूद है। इस वीडियो को फैंस लीजेंड्स का गेट टुगेदर बोल रहे हैं। खेल के दौरान थिएरी हेनरी और रोनाल्डिन्हो जैसे सितारे भी मौजूद थे। बिग बॉस फेम ताजिकिस्तानी गायक अब्दु रोजिक भी यहां मौजूद थे। रोजिक ने रोहित के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की।
अबू धाबी खेल एनबीए का एक अंतर्राष्ट्रीय शो केस है, जो एनबीए मैक्सिको सिटी गेम 2024, एनबीए कनाडा सीरीज और एनबीए पेरिस गेम्स 2025 का पूरक है, क्योंकि एनबीए संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पारंपरिक प्रशंसक आधार के बाहर व्यापक पहुंच के लिए प्रयास कर रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतकर छुट्टियाँ मना रहे हैं रोहित शर्मा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं और इसी 2 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 2-0 से सीरीज में मात दी है।
अब टीम इंडिया की अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से है, जिसमें रोहित शर्मा बतौर कप्तान एक्शन में दिखाई देंगे। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम करने के इरादे से तैयारी कर रही है।
21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत
SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL 2026: बुमराह ने कार्तिक त्यागी को सिखाए डेथ ओवर गेंदबाजी के खास गुर, वायरल हुई वीडियो

