Skip to main content

ताजा खबर

Video: NBA Abu Dhabi Games में बड़े सितारों के साथ दिखाई दिए रोहित शर्मा, फैंस बोले- Legends लोगों का गेट टुगेदर

Rohit Sharma (Source X) (1)

क्रिकेट के हिटमैन कहे जाने वाले टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा को क्रिकेट के अलावा अन्य खेल भी देखना हमेशा पसंद है। जब भी उन्हें मौका मिलता है वह दूसरे खेलों का आनंद लेते हैं। कभी टेनिस तो कभी फुटबॉल, इस बार वह बास्केटबॉल मैच देखने अरब पहुंच गए। आयोजकों के बुलावे पर रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका के साथ NBA मैच देखने अबू धाबी गए हैं।

रोहित शर्मा कई बड़े प्लेयर्स के साथ NBA में मौजूद- देखें वीडियो 

BIG STARS AT NBA ABU DHABI GAME 🔥

– Rohit Sharma, Thierry Henry, Ronaldinho & many more in house…!!!!pic.twitter.com/OYVU715bB5

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2024

वीडियो में खेल जगत के कई सितारे आपको दिखेंगे। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी NBA इवेंट में मौजूद है। इस वीडियो को फैंस लीजेंड्स का गेट टुगेदर बोल रहे हैं।  खेल के दौरान थिएरी हेनरी और रोनाल्डिन्हो जैसे सितारे भी मौजूद थे। बिग बॉस फेम ताजिकिस्तानी गायक अब्दु रोजिक भी यहां मौजूद थे। रोजिक ने रोहित के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की।

अबू धाबी खेल एनबीए का एक अंतर्राष्ट्रीय शो केस है, जो एनबीए मैक्सिको सिटी गेम 2024, एनबीए कनाडा सीरीज और एनबीए पेरिस गेम्स 2025 का पूरक है, क्योंकि एनबीए संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पारंपरिक प्रशंसक आधार के बाहर व्यापक पहुंच के लिए प्रयास कर रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतकर छुट्टियाँ मना रहे हैं रोहित शर्मा 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वह सिर्फ टेस्ट और वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं और इसी 2 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 2-0 से सीरीज में मात दी है।

अब टीम इंडिया की अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से है, जिसमें रोहित शर्मा बतौर कप्तान एक्शन में दिखाई देंगे।  रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम करने के इरादे से तैयारी कर रही है।

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...