Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में दिखाई ‘शानागिरी’, अपने डांस मूव्स से लूटी महफिल

VIDEO: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में दिखाई ‘शानागिरी’, अपने डांस मूव्स से लूटी महफिल

Rohit Sharma (Photo Source: X)

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न रविवार को धूम-धाम के साथ मनाया गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के दिग्गजों ने इस जश्न के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास को याद किया। शाम का मुख्य आकर्षण रोहित शर्मा रहे। रोहित इस जश्न के दौरान हंसी मजाक करते हुए नजर आए और उनका ये चंचल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

रविवार को इस सेलिब्रेशन में भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। इसमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मौजूद रहे। सेलिब्रेशन के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती भी की। इसी बीच रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को स्टेज पर बुलाने के लिए एक खास तरह का डांस मूव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े:- चैंपियंस ट्राॅफी शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- ट्राॅफी जीतकर वानखेड़े लाएंगे

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया Rohit Sharma का ये खास वीडियो

दरअसल मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे, तब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को भी स्टेज पर आने के लिए हाथ से इशारा करते हैं। इसके बाद हिटमैन एक खास डांस मूव भी करते हुए नजर आए, जिसे देख अय्यर की हंसी छूट गई।

बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से ही अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की है। इस स्टेडियम से हिटमैन की काफी यादें जुड़ी हुई हैं। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। IPL में रोहित इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। इस वजह से यहां रोहित की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

रोहित शर्मा की बात करें तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में खेलते हुए नजर आएंगे। हिटमैन ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। रोहित मुंबई की ओर से जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलने उतरेंगे, इस मैच की शुरुआत 23 जनवरी से होगी। 2015 के बाद रोहित इस टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।

আরো ताजा खबर

29 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (Image credit Twitter – X) 1. ये 5 खिलाड़ी शायद 2026 में खेल रहे हैं अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर रोमांच अभी...

ये 5 खिलाड़ी शायद 2026 में खेल रहे हैं अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप

T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) T20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर रोमांच अभी से चरम पर है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह टूर्नामेंट...

SM Trends: 29 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर...

29 जनवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IND vs NZ 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रनों से हराया, शिवम दुबे के अर्धशतक पर फिरा पानी बुधवार को...