Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में दिखाई ‘शानागिरी’, अपने डांस मूव्स से लूटी महफिल

VIDEO: रोहित शर्मा ने वानखेड़े में दिखाई ‘शानागिरी’, अपने डांस मूव्स से लूटी महफिल

Rohit Sharma (Photo Source: X)

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ का जश्न रविवार को धूम-धाम के साथ मनाया गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और क्रिकेट के दिग्गजों ने इस जश्न के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास को याद किया। शाम का मुख्य आकर्षण रोहित शर्मा रहे। रोहित इस जश्न के दौरान हंसी मजाक करते हुए नजर आए और उनका ये चंचल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

रविवार को इस सेलिब्रेशन में भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। इसमें सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी मौजूद रहे। सेलिब्रेशन के दौरान खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती भी की। इसी बीच रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर को स्टेज पर बुलाने के लिए एक खास तरह का डांस मूव किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े:- चैंपियंस ट्राॅफी शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- ट्राॅफी जीतकर वानखेड़े लाएंगे

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया Rohit Sharma का ये खास वीडियो

दरअसल मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब रोहित टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे, तब उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को भी स्टेज पर आने के लिए हाथ से इशारा करते हैं। इसके बाद हिटमैन एक खास डांस मूव भी करते हुए नजर आए, जिसे देख अय्यर की हंसी छूट गई।

बता दें कि रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से ही अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की है। इस स्टेडियम से हिटमैन की काफी यादें जुड़ी हुई हैं। वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है। IPL में रोहित इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। इस वजह से यहां रोहित की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

रोहित शर्मा की बात करें तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाने से पहले रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में खेलते हुए नजर आएंगे। हिटमैन ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। रोहित मुंबई की ओर से जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ खेलने उतरेंगे, इस मैच की शुरुआत 23 जनवरी से होगी। 2015 के बाद रोहित इस टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...