Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: पेरिस पैरालंपिक 2024 में गूंजा विराट का नाम, गोल्ड मेडलिस्ट के हीरो है किंग कोहली

Virat Kohli & Nitesh Kumar (Photo Source: X/Getty Images)

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। खेल के प्रति विराट के जुनून ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया है। युवा खिलाड़ी उन्हें अपना आइडल व हीरो मानते हैं। पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट्स शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। इसी बीच, वहां विराट कोहली का नाम गूंजता सुनाई दिया, जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

Virat Kohli को हीरो मानते हैं नितेश कुमार

पेरिस पैरालंपिक 2024 में गोल्ड मैडल मैच में भारत के नितेश कुमार और ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल आमने-सामने थे। बैडमिंटन स्टार नितेश कुमार विराट कोहली (Virat Kohli) के बहुत बड़े फैन है और उन्हें अपना हीरो मानते हैं। गेम के दौरान एक सेट के बीच में, इंग्लिश कमेंटेटर इसी के बारे में बात कर रहे थे। कमेंटेटर ने कहा,

उन्होंने (नितेश कुमार) बताया कि उनके हीरो विराट कोहली है। शानदार भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने पहले नेशनल टीम की कप्तानी भी की। मुझे लगता है कि भारत में ज्यादातर लोग विराट कोहली को स्पोर्टिंग हीरो के रूप में देखते हैं।

यहां देखें वीडियो-

English commentator during the Badminton match at the Paralympics:

“His hero is Virat Kohli. The great Indian cricketer, most people in India have Kohli as a sporting hero”. 🐐pic.twitter.com/TwAWrLIwH2

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 3, 2024

नितेश कुमार ने मैच में डेनियल बेथेल को हराकर मेन्स सिंग्लस बैडमिंटन SL3 class में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह पेरिस पैरालंपिक 2024 में अवनि लेखरा के बाद भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी है। बता दें, नितेश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीता था।

विराट कोहली की कप्तानी में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन

विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने 213 मैचों में 137 में जीत दर्ज की। वहीं, एक मैच टाई, 11 ड्रॉ और 4 बिना नतीजे के खत्म हुए। विराट की कप्तानी में ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के एक नए युग की शुरुआत हुई। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल की और इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ कराई थी।

विराट कोहली हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेल टीम को ट्रॉफी जितवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

আরো ताजा खबर

GT vs KKR: कैमरन ग्रीन का तूफानी छक्का, स्टेडियम में खड़ी कार पर लग गया डेंट, देखें वीडियो

Cameron Green (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के एक मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश भी। कैमरन ग्रीन ने...

IPL 2026: SRH vs CSK मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

IPL 2026, SRH vs CSK: top 3 players to watch out (image via X) आईपीएल 2026 के एक और रोमांचक मुकाबले के लिए, हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम शनिवार,...

IPL 2026, मैच 25: गुजरात बनाम कोलकाता मैच में देखने को मिले ये खास रिकार्ड्स, देखें स्टैट्स रिव्यु

IPL 2026, GT vs KKR: Stats Review (image via X) 2026 आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और हार का सामना करना पड़ा, जब शुक्रवार, 17 अप्रैल को अहमदाबाद...

IPL 2026: SRH टीम में बड़ा बदलाव, डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी की हुई एंट्री!

Gerald Coetzee (image via getty) सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकी मैचों के लिए डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया है। पेन, जो...