Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024, IND vs SA: भारत के खिलाफ फाइनल मैच में कुछ इस प्रकार हो सकती है साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI

T20 World Cup 2024 IND vs SA भारत के खिलाफ फाइनल मैच में कुछ इस प्रकार हो सकती है साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI

South Africa (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 29 जून, शनिवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबडोस के ब्रिजटाउन स्थित कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को, तो भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने साल 1992 से आईसीसी वर्ल्ड कप खेलना शुरू किया है, और यह पहला मौका है जब साउथ अफ्रीका किसी भी तरह के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। तो वहीं इस मैच फाइनल मैच को जीतकर, वे खुद पर लगे चोकर्स के धब्बे को भी धोना चाहेंगे।

पूरे टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका के सफर के बारे में बात करें तो भारत की तरह साउथ अफ्रीका भी अभी तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। साउथ अफ्रीका ने लीग स्टेज में श्रीलंका, नीदरलैंड, बांग्लादेश और नेपाल को हराया था। तो वहीं इसके बाद सुपर 8 में यूसए के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी पावरहाउस टीमों के खिलाफ जीत हासिल की।

इसके बाद टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी पहले सेमीफाइनल में अपने शानदार खेल के दम पर जीत हासिल की है। पहले गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 56 रनों से ऑलआउट कर दिया था।

तो कुछ ऐसा ही प्रदर्शन अफ्रीकी गेंदबाज भारत के खिलाफ फाइनल मैच में करना चाहेंगे। गेंदबाजी में अभी तक एनरिक नाॅर्खिया और कगिसो रबाडा की पेस बैटरी मिलकर 25 विकेट निकाल चुकी है। तो वहीं बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक फाॅर्म में लौट चुके हैं।

साउथ अफ्रीका (SA)

भारत के खिलाफ फाइनल मैच के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI: क्विंटन डिकाॅक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नाॅर्खिया, तबरेज शम्सी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...