Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2025: टूर्नामेंट में सीएसके के इस बल्लेबाज ने महज 31 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, बना डाला ये बड़ा रिकाॅर्ड 

SMAT 2025: टूर्नामेंट में सीएसके के इस बल्लेबाज ने महज 31 गेंदों में ठोकी सेंचुरी, बना डाला ये बड़ा रिकाॅर्ड 

Urvil Patel (Image Credit- Twitter X)

26 नवंबर बुधवार से भारत के सबसे बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है। तो वहीं, टूर्नामेंट के पहले ही दिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी व गुजरात के कप्तान उर्विल पटेल तूफानी पारी खेलते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि जारी टूर्नामेंट का तीसरा मैच हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर खेला गया। जिसमें उर्विल पटेल कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। पटेल ने महज 31 गेंदों में शतकीक पारी खेली, जो घरेलू क्रिकेट का तीसरा सबसे तेज शतक है। पटेल ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 12 चौके और 10 शानदार छक्के लगाए। साथ ही उर्विल को इस कमाल की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड भी दिया गया।

देखें उर्विल पटेल ने किस तरह खेली ये पारी

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो गुजरात ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 182 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज गौरव कोचर ने 60 रनों की शानदार पारी खेली, तो अरुण कुमार ने 29 और जयंत गोयत ने 20 रन जोड़े।

तो वहीं, गुजरात की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अर्जन नागवासवाला को और हेमांग पटेल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा हर्षल पटेल, रवि विश्नोई व विशाल जायसवाल को एक-एक विकेट मिला।

इसके बाद, जब गुजरात सर्विसेज से मिले 183 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को उर्विल पटेल की 119* रनों की नाबाद पारी के चलते 12.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। उर्विल और आर्यन देसाई (60) ने पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया।

खैर, उर्विल पटेल की इस कमाल की पारी से पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट काफी खुश होगा, क्योंकि उर्विल को सीएसके ने आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया है।

আরো ताजा खबर

Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता

T20 World Cup: PAK vs USA – Video of the day (image via JioHotstar) USA के मिलिंद कुमार ने मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान...

T20 World Cup 2026: PAK vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 World Cup 2026, PAK vs USA: Top 10 funny memes (image via X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज 10 फरवरी, मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए...

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, सुंदर को लेकर सस्पेंस

Sanjay Bangar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना है कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट होने के बावजूद नामीबिया के...

क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

Chris Lynn (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन ने हाल ही में CricTracker के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी ऑल-टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन चुनी,...