
SG vs KKR (Image Credit- Twitter X)
जारी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के जरिए आउट होने के चलते अंगकृष ने जिस तरह का जैस्चर दिखाया, उसके लिए उनपर आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए एक डीमेरिट पाॅइंट भी दिया गया।
आईपीएल की एक आधिकारिक बयान के अनुसार अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया और लेवल 1 का अपराध, जो यह मामला मैच के दौरान उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। बयान के अनुसार, रघुवंशी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
प्रेस रिलीज में कहा गया- “आईपीएल आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए अंगकृष रघुवंशी पर उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। उन्हें अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया है, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है।”
बता दें कि खिलाड़ी का यह जैस्चर उस समय देखने को मिला, जब वह केकेआर की पारी के दौरान 5वें ओवर में बल्लेबाजी कर रहे थे। प्रिंस यादव द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की एक गेंद पर अंगकृष एक तेज सिंगल लेना चाहते थे, लेकिन नाॅन स्ट्राइकर कैमरन ग्रीन ने सिंगल लेने के लिए मना कर दिया।
इसके बाद वह वापिस मुड़े, लेकिन फील्डर द्वारा फेंकी गई गेंद उनके पैर पर जा लगी, जिसके बाद एलएसजी के खिलाड़ियों ने अपनी की और उन्हें तीसरे अंपायर ने ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के लिए आउट करार दिया। इसके बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए उन्होंने बाउंड्र कर्टेन पर तेजी से बैट मारा और हेलमेट फेंका।
देखें किस तरह आउट हुए अंगकृष रघुवंशी
𝐖𝐇𝐀𝐓 𝐉𝐔𝐒𝐓 𝐇𝐀𝐏𝐏𝐄𝐍𝐄𝐃?! 😳
Mix-up. Long turn. Third umpire drama… & Raghuvanshi is given OUT for obstructing the field! 👀
Just the 4️⃣th instance of a batter being given out for obstructing the field in TATA IPL 🤯#TATAIPL 2026 ➡️ #LSGvKKR | LIVE NOW… pic.twitter.com/WRgr608Odb
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2026
केकेआर ने सुपर ओवर में दर्ज की जीत
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर में केकेआर ने एक रोमांचक जीत हासिल की।
IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख
27 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

