Skip to main content

ताजा खबर

27 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख

जारी आईपीएल के मैच नंबर 38 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 27 अप्रैल सोमवार को शाम 7.30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों की ओर कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे यह मैच रोमांचक हो सकता है। दिल्ली ने अपने पिछले मैच में 250+ का स्कोर खड़ा किया था, तो आरसीबी ने अपने पिछले मैच में जीटी के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के लिए के उन टाॅप 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की नजर रहने वाली है: 1. केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स), 2. ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), 3. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)

2. कंगाली में आटा गीला! LSG के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले अंगकृष रघुवंशी पर लगा जुर्माना

जारी आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के जरिए आउट होने के चलते अंगकृष ने जिस तरह का जैस्चर दिखाया, उसके लिए उनपर आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के लिए एक डीमेरिट पाॅइंट भी दिया गया।

आईपीएल की एक आधिकारिक बयान के अनुसार अंगकृष रघुवंशी पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया और लेवल 1 का अपराध, जो यह मामला मैच के दौरान उपकरणों के दुरुपयोग से संबंधित है। बयान के अनुसार, रघुवंशी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

3. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से पहले जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े

DC vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  35
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  13
नो रिजल्ट/टाई 01/01
सबसे पहले मैच  30 अप्रैल, 2008 (दिल्ली कैपटिल्स ने जीता)
हालिया मैच  18 अप्रैल, 2026 (दिल्ली कैपटिल्स ने जीता)

4. IPL 2026, Match 39: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

पिच रिपोर्ट: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मैदान रहा है। इसके बावजूद, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप देती है। 25 अप्रैल को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच में ये साफ तौर पर नजर आ रहा था कि इस पिच पर गेंदबाजी करना कितना मुश्किल हो सकता है।

5. बाबर आजम को शाहीन अफरीदी के एक वर्षीय बेटे ने कर दिया क्लीन बोल्ड, वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम, क्रिकेट जगत का एक जाना-पहचाना नाम है। कई युवा का गेंदबाजों का सपना होता है कि वह एक बार इस स्टार बल्लेबाज का विकेट चटका सकें। लेकिन बहुत ही कम लोगों को अवसर प्राप्त हो पाता है। हालांकि, शाहीन शाह अफरीदी के एक वर्षीय बेटे अलियार को बहुत जल्द ही यह मौका मिल गया है। सोशल मीडिया पर बाबर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पीएसएल के मुकाबले से पहले मैदान में शाहीन के बेटे अलियार के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। यहां अलियार की पहली गेंद को तो बाबर डिफेंड करने में कामयाब रहे, मगर दूसरी गेंद पर वह बुरी तरह से चकमा खा गए। इसके बाद फैंस कहने लगे कि अलियार ने बाबर को बोल्ड कर दिया।

6. IPL 2026: “भाई मैं फोटो के 100 रुपये लेता हूं” जब सेल्फी के लिए नन्हे फैंस से वैभव सूर्यवंशी ने मांगा पैसा

जारी आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों मैदान के बाहर भी अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव का एक बेहद प्यारा और मजाकिया अंदाज देखने को मिला। वीडियो में वैभव एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में बैठे नजर आ रहे हैं, तभी दो छोटे बच्चे उनके पास आकर सेल्फी की गुजारिश करते हैं। वैभव ने बच्चों के साथ मजाक करते हुए बड़ी गंभीरता से कहा, “भाई मैं फोटो के लिए पैसे लेता हूं, सही बोल रहा हूं, 100 रुपये लूंगा दोगे तो बोलो।” बच्चे भी अपने इस पसंदीदा खिलाड़ी के साथ यादें संजोने के लिए तुरंत 200 रुपये हाथ में लेकर तैयार हो गए, लेकिन तभी वैभव ने हंसते हुए कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे।

7. IPL 2026 में क्या नहीं खेलेंगे धोनी? इस अपडेट के सामने आने के बाद फंस गया पेंच

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज एमएस धोनी इस समय इंजरी का सामना कर रहे हैं। इस वजह से वह सीएसके के लिए टूर्नामेंट के शुरुआत 7 मैचों में नहीं खेल पाए हैं। तो वहीं, अब धोनी की इंडरी को लेकर सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- पिंडली की चोट से उबरना आसान नहीं होता। इसीलिए हमने शुरुआत में सावधानी बरती, उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से एक वॉर्म अप मैच के दौरान उनकी ये चोट बढ़ गई थी। फ्लेमिंग के मुताबिक धोनी लगातार इस कोशिश में हैं कि कैसे वो जल्दी से जल्दी खेलें। धोनी ने प्री-सीजन प्रैक्टिस मैच में खुद पर जरूरत से ज्यादा जोर डाला था, जिससे उनकी पहले से चोटिल पिंडली में फिर से समस्या आ गई।

8. IPL में विराट कोहली ने 10 बार ऐसा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में विराट कोहली फिर से एक बार कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो इससे पहले वो 10 बार करके रिकॉर्ड पहले ही बना चुके हैं।  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली के तार उनकी रनों की भूख से जुड़े हैं। आईपीएल में विराट कोहली इकलौते बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 बार 400 प्लस रन का आंकड़ा एक सीजन में पार किया। इस उनके पास 11वीं बार ऐसा करने का गोल्डन चांस है। कोहली की वर्तमान फाॅर्म को देखकर कोहली इस बार ये कारनामा बड़ी ही आसानी से अपने नाम कर लेंगे।

আরো ताजा खबर

WCPL 2026: किरण नवगिरे, शिखा पांडे समेत ये भारतीय खिलाड़ी खेलेंगी विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग, देखें पूरी लिस्ट

WCPL 2026 (Image Credit- Twitter X) हाल में ही महिला प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए चार टीमों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। बता...

29 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी...

ड्रेसिंग रूम और होटलों की व्यवस्था से नाखुश BCCI, Asian Games में ‘B’ टीम भेजने की तैयारी

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आगामी एशियन गेम्स 2026 को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान में खिलाड़ियों...

‘मुझे संगकारा-जयवर्धने के दौर की याद दिला दी’ – सोनल दिनुशा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी पर फिदा हुए चेतेश्वर पुजारा

Sonal Dinusha (Image credit Twitter – X) Cheteshwar Pujara on Sonal Dinusha: श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी...