Skip to main content

ताजा खबर

SMAT 2025-26: तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए वरुण चक्रवर्ती को कप्तान नियुक्त किया 

SMAT 2025-26: तमिलनाडु ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए वरुण चक्रवर्ती को कप्तान नियुक्त किया 

Varun Chakravarthy (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए, तमिलनाडु का कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि आगामी घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 26 नवंबर से हो रही है। चक्रवर्ती जहां टीम की कप्तानी करेंगे, तो वहीं विकेटकीपर नारायण जगदीशन को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि चक्रवर्ती ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारत की टी20 सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी और तीन मैचों में पाँच विकेट लिए थे। यह किसी भी स्तर पर उनकी पहली कप्तानी है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आर साई किशोर और एन जगदीशन की जगह चुना है, जिन्हें पहले से ही कप्तानी का अनुभव है।

टीम में भारत के बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और साथी तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह भी शामिल हैं। स्पिन विभाग में, साई किशोर और एम सिद्धार्थ अपने बाएँ हाथ के विविधतापूर्ण गेंदबाजों के साथ आक्रमण की अगुवाई करेंगे। तमिलनाडु का अब तक रणजी ट्रॉफी अभियान सामान्य रहा है और वह चार मैचों में दो हार और दो ड्रॉ के साथ अपने ग्रुप में छठे स्थान पर है।

तो वहीं, तमिलनाडु क्रिकेट टीम को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। इस ग्रुप में तमिलनाडु के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, कर्नाटक, त्रिपुरा, झारखंड व सौराष्ट जैसी टीमें मौजूद हैं। साथ ही तमिलनाडु अपने खिताबी अभियान की शुरुआत अहमदाबाद में राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी 2025-26 के लिए तमिलनाडु क्रिकेट टीम

वरुण चक्रवर्ती (कप्तान), नारायण जगदीसन (उप-कप्तान व विकेटकीपर), तुषार रहेजा (विकेटकीपर), वीपी अमित सात्विक, शाहरुख खान, आंद्रे सिद्दार्थ, प्रदोष रंजन पॉल, शिवम सिंह, आर साई किशोर, एम सिद्दार्थ, टी नटराजन, गुरजपनीत सिंह, ए एसाक्कीमुथु, आर सोनू यादव, आर सिलंबरासन, एस रितिक ईश्वरन (विकेटकीपर)

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...