Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND 2024, 2nd ODI Stats Review: रोहित बने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज, देखें अन्य खास रिकाॅर्ड

SL vs IND 2024, 2nd ODI Stats Review: रोहित बने भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज, देखें अन्य खास रिकाॅर्ड

Sri Lanka vs India, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने भारतीय टीम के खिलाफ 32 रनों से जीत हासिल कर, सभी को चौंका दिया है।

मुकाबले के बारे में विस्तार से बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। लेकिन जब भारत श्रीलंका से मिले 241 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 42.2 ओवर में मात्र 208 रनों पर ही ऑलआउट हो गई और मैच में उसे 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच में बने खास रिकाॅर्ड व स्टैट्स

5 – कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम ने वनडे क्रिकेट में अपना 150वां मैच होस्ट किया। इसके साथ ही वह 150 वनडे मैच होस्ट करने वाले दुनिया का 5वां स्टेडियम बन गया। इससे पहले शारजाह, हरारे, सिडनी और मेलबर्न में 150 से ज्यादा वनडे मैच खेले जा चुके हैं।

7 – मोहम्मद सिराज ने इस मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लिया। इसके साथ ही वह वनडे में टीम इंडिया की ओर से पहली गेंद पर विकेट लेने वाले सातवें गेंदबाज बन गए हैं। सिराज से पहले जहीर खान, प्रवीण कुमार और देबाशीष मोहंती जैसे खिलाड़ी पहली गेंद पर विकेट हासिल कर चुके हैं।

4 – दूसरे वनडे मैच में 1 रन बनाने के साथ रोहित शर्मा (10831) भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने राहुल द्रविड़ (10768) को पीछे छोड़ दिया है।

4 – भारत के खिलाफ मुकाबले में जेफ्री वंदरसे ने 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जो भारत के खिलाफ किसी भी श्रीलंकन गेंदबाज का वनडे में चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

16 – जेफ्री वंदरसे ने मैच में 6 विकेट हासिल किए और वह श्रीलंका की ओर से किसी वनडे क्रिकेट मैच में 6 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले 16वें गेंदबाज बन गए हैं।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...