Skip to main content

ताजा खबर

Rohit Sharma: 37 साल के रोहित शर्मा क्या अब भी हैं वनडे खेलने के लायक, आखिरी 11 पारियों में ये हैं आंकड़ें

Rohit Sharma 37 साल के रोहित शर्मा क्या अब भी हैं वनडे खेलने के लायक आखिरी 11 पारियों में ये हैं आंकड़ें

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 2 अगस्त को कोलंबो में खेला गया। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लगभग 10 महीनों के अंतराल पर वनडे क्रिकेट में वापस लौटे हैं। उन्होंने सीरीज के पहले ही मैच में 58 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी भी खेली।

रोहित ने ओपनिंग पर उतरते ही पहले ही ओवर में गगनचुंबी छक्का जड़कर अपने पारी की शुरुआत की थी। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के जड़े। लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे रोहित शर्मा इस मैच में शानदार लय में दिखे।

वह 37 साल के हैं लेकिन फिर भी उसी एनर्जी के साथ खेलते हैं जैसे कि वह युवा खिलाड़ी हो। टीम इंडिया के सभी युवा बल्लेबाज भी उनके सामने पानी भरते नजर आते हैं। इस आर्टिकल में हम देखेंगे, वनडे फॉर्मेट की पिछली 11 पारियों में रोहित शर्मा ने कैसा प्रदर्शन किया है

Rohit Sharma in the last 11 innings in ODI format:

131 रन (84 गेंद)
86 रन  (63 गेंद)
48 रन  (40 गेंद)
46 रन  (40 गेंद)
87 रन  (101 गेंद)
4 रन  (2 गेंद)
40 रन  (24 गेंद)
61 रन  (54 गेंद)
47 रन  (29 गेंद)
47 रन  (31 गेंद)
58 रन  (47 गेंद)

पिछली 11 वनडे पारियों में रोहित शर्मा का लगातार अच्छा प्रदर्शन उनकी क्षमता, क्लास और कौशल को दर्शाता है, जिससे साबित होता है कि 37 साल के ‘हिटमैन’ के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है।

रोहित शर्मा ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो कोई नहीं बना पाएगा!

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। रोहित के इस रिकॉर्ड तक सालों तक कोई नहीं पहुंच पाएगा। दरअसल, रोहित शर्मा बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने पहले वनडे मैच में 47 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अब तक कुल 124 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, ऐसे में अब उनके नाम 234 छक्के हो गए हैं। इयोन मोर्गन ने 198 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और 233 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा और इयोन मोर्गन के बाद इस सूची में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। उन्होंने 332 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। इस बीच फिनिशर धोनी ने 211 छक्के लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। पोटिंग ने कप्तान के तौर पर अपने करियर में 324 मैचों में 171 छक्के लगाए हैं। यानी इन सभी कप्तानों में रोहित शर्मा ने न सिर्फ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं बल्कि सबसे कम मैच भी खेले हैं। तो ये रोहित शर्मा के लिए भी बड़ी कामयाबी है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान

234 सिक्स – रोहित शर्मा

233 सिक्स – इयोन मोर्गन

211 सिक्स – एमएस धोनी

171 सिक्स – रिकी पोंटिंग

170 सिक्स – ब्रेंडन मैकुलम

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...