Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: तीसरे वनडे में शतक से चुके आविष्का फर्नांडो, लेकिन POTM अवार्ड किया अपने नाम

SL vs IND: तीसरे वनडे में शतक से चुके आविष्का फर्नांडो, लेकिन POTM अवार्ड किया अपने नाम

Avishka Fernando (Pic Source-X)

आज यानी 7 अगस्त को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। भारत के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस पूरी सीरीज में काफी निराशाजनक रहा। श्रीलंका के स्पिनर्स की बात की जाए तो उन्होंने वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ी।

तीसरे वनडे में श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 96 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने भारत के गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। उनकी इसी पारी की वजह से श्रीलंकाई खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

जहां एक तरफ अविष्का फर्नांडो ने तीसरे वनडे में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया वहीं दूसरी ओर Dunith Wellalage ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड जीता। Dunith Wellalage ने इस पूरी सीरीज में सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला। बता दें, श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत को द्विपक्षीय सीरीज में मात दी है।

अविष्का फर्नांडो के अलावा मेजबान की ओर कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली जबकि पथुम निस्संका ने 45 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका ने वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रनों की आक्रामक पारी खेली। रोहित शर्मा के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 30 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली ने 20 रन बनाए जबकि रियान पराग 15 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इन चार बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

श्रीलंका की ओर से Dunith Wellalage ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि जेफरी वेनडरसे और Maheesh Theekshana ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट असिथा फर्नांडो ने हासिल किया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...