
South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X)
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच, आज 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य रखा है।
मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने आठ विकेट के नुकसान पर कुल 169 रन बनाए। तो वहीं, प्रोटियाज को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऑलराउंडर मार्को यान्सेन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 30 गेंदों में 2 चौके व 5 छक्कों की मदद से 55* रनों की नाबाद पारी खेली।
यान्सेन की हाफ सेंचुरी ने साउथ अफ्रीका को संभाला
मैच में एक समय साउथ अफ्रीका ने 77 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद छठे विकेट के लिए ट्रिस्टन स्टब्स (29) और मार्को यान्सेन के बीच 73 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई, जिस वजह से मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी की।
हालांकि, साउथ अफ्रीका के टाॅप ऑर्डर ने आज निराश किया। कप्तान एडेन मार्करम ने 18 रन बनाए, तो क्विंटन डिकाॅक 10 रन ही बना पाए। रयान रिकेल्टन को गोल्डन डक पर कोल मैकोंकी का शिकार बने। अनुभवी डेविड मिलर 6 रन का ही योगदान दे पाए। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रनों की जुझारू पारी खेली।
दूसरी ओर, अगर साउथ अफ्रीकी पारी के आखिरी चार ओवरों को छोड़ दें, तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। मैट हेनरी, कोल मैकोंकी और रचिन रवींद्र के हाथ 2-2 विकेट लगे। इसके अलावा लाॅकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम को 1-1 विकेट मिला।
देखने लायक बात होगी कि क्या न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैकोंकी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल
20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

