Skip to main content

ताजा खबर

PAK vs BAN, 2nd Test: Day 3: पहली पारी में 262 पर सिमटा बांग्लादेश, लिटन दास ने ठोका शतक, खुर्रम ने झटके 6 विकेट

PAK vs BAN, 2nd Test: Day 3: पहली पारी में 262 पर सिमटा बांग्लादेश, लिटन दास ने ठोका शतक, खुर्रम ने झटके 6 विकेट

PAK vs BAN (Photo Source: X/Twitter)

PAK vs BAN, 2nd Test: Day 3 Report: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन के अंत तक बांग्लादेश ने पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बना लिए थे और टीम 264 रनों से पीछे चल रही थी।

आज खेल के तीसरे दिन बांग्लादेशी टीम पहली पारी में 262 रनों पर ऑलआउट हो गई। तीसरे दिन के अंत तक पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं, टीम 21 रनों से आगे चल रही है। सईम अयूब (6) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

PAK vs BAN: मात्र 26 रन के स्कोर पर बांग्लादेश ने गंवाए 6 विकेट

खेल के तीसरे दिन पाकिस्तान के पेस अटैक के सामने बांग्लादेशी टीम बेबस नजर आई। खुर्रम शहजाद ने टॉप ऑर्डर पर शिकंजा कस शादनाम इस्लाम (10), जाकिर हसन (1) और नजमुल हुसैन शान्तो (4) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मीर हमजा ने फिर मोमिनुल हक (3) और मुश्फिकुर रहीम (3) को आउट किया। खुर्रम शहजाद ने वापस से अटैक करते हुए 12वें ओवर में शाकिब अल हसन (2) को आउट कर बांग्लादेश को छठा झटका दिया। मेहमान टीम ने मात्र 26 के स्कोर पर 6 बड़े विकेट गंवा दिए थे।

लिटन दास और मेहदी हसन ने दिलाई टीम को वापसी

लिटन दास और मेहदी हसन मिराज के बीच सातवें विकेट के लिए 165 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। आपको बता दें, यह टेस्ट क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी भी है, जब छठा विकेट 30 से कम के स्कोर पर गिरा।

मेहदी हसन मिराज ने 124 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली। वह 52वें ओवर में खुर्रम शहजाद के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। खुर्रम ने फिर तस्कीन अहमद को आउट कर अपना छठा विकेट पूरा किया था। वहीं, लिटन दास ने 228 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 138 रनों की महत्वपूर्ण पारी टीम के लिए खेली। लिटन दास 79वें ओवर में सलमान अली आगा के शिकार बने। इसके अलावा, हसन महमुद ने 13 रन की नाबाद खेली।

PAK vs BAN: खुर्रम शहजाद ने लिए 6 विकेट

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने पहली पारी में 21 ओवरों में 90 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं, मीर हमजा और सलमान अली आगा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।

दूसरी पारी में पाकिस्तान ने जल्दी गंवाए 2 विकेट

दूसरी पारी में पाकिस्तान को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लगा। हसन महमुद ने अब्दुल्ला शफीक (3) को आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। वहीं, फिर महमुद ने चौथे ओवर में खुर्रम शहजाद को डक पर आउट किया ।

तीसरे दिन के खेल के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन-

আরো ताजा खबर

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...