Skip to main content

ताजा खबर

खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लिया मेडन 5 विकेट हॉल, जेसन गिलेस्पी की युवा खिलाड़ी ने मैच के बाद जमकर प्रशंसा की

खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में लिया मेडन 5 विकेट हॉल, जेसन गिलेस्पी की युवा खिलाड़ी ने मैच के बाद जमकर प्रशंसा की

Khurram Shahzad (Pic Source-X)

युवा तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद ने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के खेल के तीसरे दिन के खत्म होने के बाद मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इस मैच के दौरान अपना मेडन 5 विकेट हॉल लिया और इसका क्रेडिट जेसन गिलेस्पी को दिया।

बता दें, रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में पाकिस्तान ने सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 262 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 21 ओवर में 90 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके। खुर्रम शहजाद एकमात्र ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला।

खुर्रम शहजाद ने इस मैच में जाकिर हसन, कप्तान नजमुल हसन शांतो, शदमन इस्लाम, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज और तस्कीन अहमद का विकेट झटका। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुर्रम शहजाद ने जेसन गिलेस्पी को शुक्रिया कहा।

जेसन गिलेस्पी ने कहा कि, ‘जेसन गिलेस्पी को मुझे प्रोत्साहित करने का क्रेडिट जाता है। उन्होंने मुझे सकारात्मक तरीके से समझाया और मुझे सपोर्ट भी किया।’

बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने जड़ा महत्वपूर्ण शतक

बता दें, बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। लिटन दास के अलावा मेहदी हसन मिराज ने 78 रनों का योगदान दिया। एक समय बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट पर 26 रन था। हालांकि इसके बाद लिटन दास और मेहदी हसन मिराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य रन बनाए।

दूसरे टेस्ट के खेल का तीसरा दिन खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 9 रन बनाए हैं और दो विकेट खो दिए हैं। तीसरे दिन के खेल के खत्म होने तक सैम अयूब 6* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...