Skip to main content

ताजा खबर

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गॉल में होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI के बारे में अपनी राय दी। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, अश्विन ने श्रीलंकाई हालात के हिसाब से स्पिन-हैवी रणनीति अपनाने की बात कही और पहली बार टीम में चुने गए सारांश जैन को एक अहम खिलाड़ी के तौर पर शामिल करने पर जोर दिया।

चोट के कारण वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने पर, ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार नेशनल टीम में चुना गया है। अश्विन ने जैन को सीधे प्लेइंग XI में शामिल करने का जोरदार समर्थन किया और कहा कि वे नंबर 7 तक बैटिंग कर सकते हैं।

2. क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के बाद जब किसी बड़े दौरे या व्हाइट बाॅल द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन हुआ, लेकिन शमी को बार-बार नजरअंदाज किया गया। अगले महीने श्रीलंका के टेस्ट दौरे के लिए उन्हें टीम में शामिल न किए जाने के बाद, ‘स्पोर्टस्टार’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने सभी फाॅर्मेट में 15 युवा तेज गेंदबाजों का एक ग्रुप पहले ही चुन लिया है, जो आने वाले कुछ सालों में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की मुख्य ताकत बनेंगे। खबरों के मुताबिक, शमी उन लंबे समय के प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

3. ₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के अनुसार, टूर्नामेंट की बिजनेस एंटरप्राइज वैल्यू सालाना 11.4% बढ़कर $20.6 बिलियन (लगभग ₹1.97 लाख करोड़) हो गई है। साथ ही, आईपीएल की स्टैंडअलोन ब्रांड वैल्यू 10.3% बढ़कर $4.3 बिलियन हो गई, जिससे दुनिया की सबसे बेहतरीन स्पोर्ट्स प्रॉपर्टीज में इसकी जगह और मजबूत हुई; प्रति-मैच वैल्यूएशन के आधार पर यह केवल एनएफएल से पीछे है।

इस लगातार हो रहे विस्तार की एक बड़ी वजह इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का बढ़ता भरोसा है, जो बड़े-बड़े ओनरशिप ट्रांजैक्शन से साफ दिखता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम की वैल्यू $1.78 बिलियन तय करने वाली एक अहम डील के साथ नए बेंचमार्क सेट किए, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने $1.65 बिलियन की वैल्यूएशन पर डील हासिल की।

4. “वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

अपने यूट्यूब शो ‘ऐश की बात’ में बात करते हुए, अश्विन ने जैन की काबिलियत और बॉलिंग के अनोखे अंदाज की तारीफ की। अश्विन ने कहा, “मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। वह क्रीज से दूर जाकर बॉलिंग करते हैं, अटैक करते हैं और एक अलग तरह के ऑफ-स्पिनर हैं। उनका काम विकेट लेना है और उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है।”

हालांकि अश्विन ने माना हैं कि रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे स्थापित स्पिनरों के साथ प्लेइंग XI में जगह बनाने के लिए जैन को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा, फिर भी उन्हें उम्मीद है कि इस अनकैप्ड स्पिनर को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा।

5. 150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने रेचल लुईस को क्लब के शानदार इतिहास में बोर्ड की पहली महिला चेयर नियुक्त किया है। लुईस ने जेसन गैलियन की जगह ली है, जो पिछले साल से अंतरिम चेयर के तौर पर काम कर रहे थे। लुईस इस पद के लिए लीडरशिप और स्पोर्ट्स का काफी अनुभव लेकर आई हैं। एक पूर्व प्रोफेशनल एथलीट के तौर पर, उन्होंने 2012 के लंदन ओलंपिक्स में वॉलीबॉल में टीमग्रेट ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले तीन सालों में, उन्होंने ‘एसेक्स क्रिकेट इन द कम्युनिटी’ की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया, जहां उन्होंने ग्रासरूट लेवल पर लोगों को जोड़ने और इलाके के क्रिकेट इकोसिस्टम में सभी को शामिल करने की भावना को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई।

6. WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त, बुधवार को दोनों टीमों के बीच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में जारी पहला टेस्ट मैच समाप्त हुआ। इस मुकाबले में मेजबानों ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते बाबर आजम एंड कंपनी पर 90 रनों से जीत दर्ज की, और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

7. “यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

आमिर ने विजडन के ‘द स्कूप’ पर कहा, “अगर आप गूगल या यूट्यूब पर जाएंगे, तो आप वह वीडियो देख सकते हैं। मैंने 2020 या 2021 में शाहीन अफरीदी के बारे में एक इंटरव्यू दिया था क्योंकि मेरे साथ भी ऐसी ही चीजें हुई थीं। मैंने मीडिया से कहा था कि आप लोग शाहीन अफरीदी को खिलाते रहिए; एक समय ऐसा आएगा जब उसे संघर्ष करना पड़ेगा।”

आमिर ने आगे कहा, “उसे पेस, कंसिस्टेंसी, फिटनेस, हर चीज में मुश्किल होगी। और अभी आप देख सकते हैं कि उसे काफी मुश्किल हो रही है। वह अभी युवा है, उसे टॉप पर होना चाहिए, लेकिन उसे संघर्ष करना पड़ रहा है। तो कुछ तो गड़बड़ है। और मुख्य बात वर्कलोड मैनेजमेंट है। यही मुख्य समस्या है।”

8. शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को नियुक्त करने जा रहा है। घोष, टी. दिलीप की जगह लेंगे, जिनका नेशनल टीम के साथ लगभग पांच साल का कार्यकाल इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद खत्म हुआ। बीसीसीआई ने दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया, जिससे घोष के लिए इस अहम भूमिका को संभालने का रास्ता साफ हो गया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: धोनी ने स्वीकार की सीएसके की नाकामी, आरसीबी की सफलता पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले दो सीजन के खराब प्रदर्शन...

SM Trends: 25 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की एक वीडियो काफी तेजी से...

पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह 

Ajinkya Rahane and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) जुलाई 2026 में क्रिकेट से रिटायर होने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने हाल में ही अपनी ऑल...

WPL 2027: ऑक्शन इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, फ्रेंचाइजियों की रहेंगी नजरें

WPL 2027 Auction (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होने जा रही है। इस...