Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter - X)
IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है। स्टेन ने कहा कि अक्षर पटेल को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा” था और यह किसी भी तरह से समझदारी वाला फैसला नहीं था।

यह सब तब हुआ जब भारत 214 रन का बड़ा लक्ष्य चेज कर रहा था। मुल्लनपुर के मैदान पर भारत ने शुभमन गिल का विकेट पहले ही ओवर में खो दिया। इसके बाद उम्मीद थी कि कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर आएंगे, लेकिन टीम ने अक्षर पटेल को ऊपर भेज दिया। अक्षर ने 21 गेंदों पर 23 रन बनाए, जबकि सुर्या चौथे नंबर पर आए।

स्टेन ने JioHotstar पर कहा अक्षर आपका बेस्ट बैटर नहीं है कि आप ऐसी ट्रायल एंड एरर करें। ये बड़ा गलत फैसला था। हां, वो बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन उन्हें नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा था। रोल ही साफ नहीं था।

स्टेन ने अक्षर को नंबर 3 भेजने के फैसले पर सवाल उठाए

स्टेन ने यह भी कहा कि अगर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बनाना होता या बल्लेबाजी पावरप्ले में आक्रामक रखने का प्लान होता तो बात अलग थी। लेकिन यहां राइट-हैंडर आउट हुआ था और आप दो लेफ्ट-हैंडर्स को ऊपर ले आए। यह समझ से परे है।

आज जैसा मैच था, जहां आप 2 – 1 की बढ़त ले सकते थे, वहां बेस्ट बैटर्स को पहले भेजना चाहिए था। दूसरी ओर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने भी टीम मैनेजमेंट को स्पष्ट संदेश दिया कि ऊपर के तीन बल्लेबाज हर मैच में फिक्स होने चाहिए।

उन्होंने कहा टॉप-3 की भूमिका स्पेशलिस्ट की होती है। चाहे आप लक्ष्य सेट कर रहे हों या पीछा कर रहे हों इन तीनों को फिक्स रखना चाहिए। ये रोल बदलते रहेंगे तो खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी ही नहीं समझ पाएंगे।

उथप्पा ने कहा कि पिंच-हिटर का इस्तेमाल सही परिस्थिति में ठीक है, लेकिन हर मैच में प्रयोग करना भारत को बड़े टूर्नामेंट में नुकसान पहुंचा सकता है। भारत ने पहला मैच कटक में जीता था, लेकिन दूसरे मैच में मुल्लनपुर में टॉप ऑर्डर के जल्दी टूट जाने से टीम 51 रन से हार गई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने PBKS के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

DC vs MI (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 35वां मैच आज 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली...

IPL 2026, Match 38: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, LSG vs KKR: match preview (image via X) रविवार शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की...

IPL 2026, Match 37: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs GT: match preview (image via X) आईपीएल 2026 का 37वां मैच 26 अप्रैल, 2026 को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात...

PSL 2026: आईपीएल से बैन होने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान अब पीएसएल 2026 से भी बाहर

PSL 2026: Mustafizur Rahman (image via X) बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दोहरा झटका लगा है; उन्हें पहले ही आईपीएल 2026 से बैन कर दिया...