Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026 सीजन से पहले ईस्ट जोन टीम में लीडरशिप की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि इस बार भारत के इस घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से हो रही है। तो वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए ईस्ट जोन टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि 15 वर्षीय सूर्यवंशी को उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हाल के समय में सूर्यवंशी आईपीएल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बल्ले से गदर मचाए हुए हैं।

साथ ही ईस्ट जोन की कमान संभालने वाले ईशान किशन की टीम में, भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी मौजूद हैं। रियान पराग और आकाशदीप को टीम में जगह नहीं मिल पाई, क्योंकि उन्होंने हाल में ही सर्जरी करवाई है और दोनों अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं।

दूसरी ओर, दलीप ट्राॅफी में ईस्ट जोन अपने पहले मुकाबले में नाॅर्थ जोन का सामना करेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच बेंगलुरू में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने की उम्मीद है। ईस्ट जोन के लिए अभिमन्यु ईश्वरन के साथ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर सकते हैं। 113 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके अभिमन्यु टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी होंगे, जबकि रणजी ट्राॅफी के पिछले सीजन में झारखंड के लिए सर्वाधिक रन (613) बनाने वाले शिखर मोहन दूसरे रिजर्व ओपनर होंगे।

टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी मोहम्मद शमी संभालते हुए नजर आएंगे। उनके साथ देने के लिए सूरज जयसवाल और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज भी होंगे। साथ ही शाहबाज अहमद और अनुकूल राॅय के रूप में सिद्ध ऑलराउंडर भी टीम को मजबूती देते हुए नजर आएंगे।

दलीप ट्राॅफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जयसवाल, ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास

আরো ताजा खबर

“रील के चक्कर में ठुक जाओगे” – युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ली पैपराजी की चुटकी, वीडियो इंटरनेट पर छाया

Vaibhav Sooryavanshi Witty Safety Warning to Paparazzi Goes Viral (image via X) भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी, वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर...

IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 5th T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के 5वें...

“भारतीय खेलों के प्रति आपका जुनून प्रेरणादायक” – एशियन गेम्स सम्मान समारोह के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने की पीएम मोदी की तारीफ

VVS Laxman Praises PM Modi After Asian Games felicitation Ceremony (image via X) भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और बीसीसीआई के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को नई...

16 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. जहानारा आलम संन्यास लेने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट में वापसी करना चाहती हैं बांग्लादेश की पूर्व तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने अपने...