Skip to main content

ताजा खबर

OTD in 1997: आज के ही दिन सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जाने इस शानदार रिकाॅर्ड को 

OTD in 1997: आज के ही दिन सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जाने इस शानदार रिकाॅर्ड को 

Sourav Ganguly (Image Credit- Twitter X)

कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपनी महानता साबित की है। तो वहीं टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी होते हैं, जो गेंद और बल्ले से टीम को मैच जिताने में अहम योगदान देते हैं। क्रिकेट की भाषा में ऐसे खिलाड़ियों को ऑलराउंडर कहते हैं।

तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन गेंदबाजी में अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कर दिखाया था। बता दें कि आज के ही दिन ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ के नाम से मशहूर गांगुली ने वनडे करियर में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

भारत बनाम पाकिस्तान सहारा कप वनडे सीरीज का तीसरा मैच 18 सितंबर, 1997 को कनाडा के टोरंटो में खेला गया था। उस समय टीमें वनडे फाॅर्मेट को भी सफेद जर्सी में खेलती थी। इस मैच में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और पूरी टीम सिर्फ 182 रनों पर ही सिमट गई।

तो वहीं इस मैच में पाकिस्तान एक समय 87/2 के स्कोर पर मुकाबले को कंट्रोल की हुई थी। लेकिन इसके बाद मीडियम पेसर सौरव गांगुली ने गेंदबाजी की कमान अपने हाथों में लेते हुए, कमाल का प्रदर्शन किया था और अपने वडने करियर में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की थी।

गांगुली ने झटके थे पांच विकेट

इस मुकाबले में गांगुली की गेंदबाजी की बदौलत भारत मैच जीतने में सफल रही थी। गांगुली ने मुकाबले में इजाज अहमद, सलीम मलिक, हसन रजा, मोईन खान और आकिब जावेद के विकेट हासिल किए थे। गांगुली को मैच में इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवाॅर्ड से नवाजा गया था। पाकिस्तान 148 पर सिमट गई थी और भारत ने 34 रनों से मैच को अपने नाम किया था।

देखें सौरव गांगुली के इस मैच विनिंग स्पैल को

दूसरी ओर, इस मैच के खत्म होने के बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर ने सौरव गांगुली को अपना गुप्त हथियार करार दिया था। तो वहीं सीरीज के बात की जाए तो भारत ने वनडे सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...