Skip to main content

ताजा खबर

सौरव गांगुली की तुलना इमाम-उल-हक से करना भारी पड़ गया पाकिस्तानी पत्रकार को, Netizens ने की जमकर आलोचना

सौरव गांगुली की तुलना इमाम-उल-हक से करना भारी पड़ गया पाकिस्तानी पत्रकार को, Netizens ने की जमकर आलोचना

Sourav Ganguly and Imam Ul Haq (Pic Source-X)

हाल ही में पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पाकिस्तान के शानदार सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक की तस्वीर को साझा किया और साथ ही उन्होंने तमाम क्रिकेट फैंस से पूछा कि इन दोनों बल्लेबाजों में कौन बेहतर है? इस पर नेटीजन ने पाकिस्तानी पत्रकार की जमकर आलोचना की है और उन्हें फटकार लगाई है।

बता दें, सौरव गांगुली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो उन्होंने बनाए हैं और तोड़े हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। यही नहीं ऐसे कई खिलाड़ी है जो गांगुली को अपना आदर्श मानते हैं।

इमाम-उल-हक की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है लेकिन उनकी तुलना सौरव गांगुली से करना बिल्कुल भी सही बात नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सौरव गांगुली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल किया गया है जबकि इमाम-उल-हक अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं।

यह रहा फरीद खान का ट्वीट:

सौरव गांगुली ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 424 मैच खेले हैं और 18575 रन बनाए। वहीं इमाम-उल-हक के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अनुभव नहीं है जितना सौरव गांगुली के पास है। साथ ही सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। इमाम-उल-हक की बात की जाए तो उन्हें पिछले काफी समय से पाकिस्तान टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देखा गया है।

हालांकि तमाम पाकिस्तानी फैंस उन्हें एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे। इमाम-उल-हक भी यही चाहेंगे कि अंतरराष्ट्रीय पाकिस्तानी टीम में उनकी वापसी हो। फिलहाल फरीद खान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है।

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...