

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची जारी की है। हालांकि, उनकी इस लिस्ट में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम शामिल नहीं है। कोहली के शानदार रिकॉर्ड और वनडे क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए उनका सूची से बाहर होना चर्चा का विषय बन गया है।
बद्रीनाथ ने अपनी यह लिस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने पहले स्थान पर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को रखा है। सचिन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को जगह मिली है। पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था।
इस सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन हैं। बेवन को वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन फिनिशरों में गिना जाता है। उन्होंने 232 वनडे मैचों में 53.58 की औसत से 6,912 रन बनाए थे। चौथे स्थान पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 404 मैचों में 14,234 रन बनाए, जिसमें 25 शतक शामिल हैं।
पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को रखा गया है। अकरम अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।
विराट कोहली को जगह नहीं मिलने से क्यों हो रही है चर्चा?
बता दें विराट कोहली ने 2008 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह वनडे क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। इसके बावजूद बद्रीनाथ ने उन्हें अपने टॉप-5 खिलाड़ियों में जगह नहीं दी। हाल में ही उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे में 13 हजार रन पूरे किए हैं।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

