Skip to main content

ताजा खबर

LPL 2024 Final: फाइनल में Jaffna Kings ने Galle Marvels को 9 विकेट से हराया, राइली रूसो ने ठोका शतक

LPL 2024 Final: फाइनल में Jaffna Kings ने Galle Marvels को 9 विकेट से हराया, राइली रूसो ने ठोका शतक

LPL Final 2024, Galle Marvels vs Jaffna Kings (Image Credit- Twitter X)

LPL Final 2024, Galle Marvels vs Jaffna Kings: जारी लंका प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 21 जुलाई को जाफना किंग्स और गाले मार्वल्स के बीच खेला गया। बता दें कि आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए मैच में जाफना किंग्स ने 9 विकेट से जीत हासिल कर, टूर्नामेंट के खिताब को कुल चौथी बार हासिल कर लिया है।

फाइनल में जाफना को जीत दिलाने में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रूसो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, मुकाबले में उन्होंने तूफानी में अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 9 चौके और 7 छक्के की मदद से 106* रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के लिए उन्हें ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड मिला, बल्कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी वह अपने नाम करने में सफल रहे।

जाफना किंग्स (Jaffna Kings) ने 9 विकेट से जीता मैच

दूसरी ओर, मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो जाफना किंग्स ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए गाले मार्वल्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए।

टीम के लिए टिम सेफर्ट ने 47 तो भानुका राजपक्षे ने 82 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। तो वहीं जाफना किंग्स की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो असीता फर्नाडो को 3, जेसन बेहरेनड्राॅर्फ को 2 और अजमतुल्लाह ओमरजई को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब जाफना किंग्स गाले मार्वल्स से मिले 185 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने विकेटकीपर कुसल मेंडिस और राइली रूसो की तूफानी पारी के दम पर, मात्र 15.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।

हालांकि, जाफना को पहला विकेट पारी की पहली ही गेंद पर पथुम निसंका (0) के रूप में जल्दी मिला, लेकिन इसके बाद वे कोई और विकेट नहीं निकाल पाए। मेंडिस 40 गेंदों में 72* तो राइली 53 गेंदों में 106* रन बनाकर नाबाद रहे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आगामी सीजन में आरसीबी के इन टाॅप 3 बल्लेबाजों पर रहेगी फैंस की नजर 

RCB (Image Credit- Twitter X) 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम...

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...