Skip to main content

ताजा खबर

KL Rahul: इंग्लैंड सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे KL Rahul, BCCI ने लिया अपने फैसले से यू टर्न!!

KL Rahul: इंग्लैंड सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे KL Rahul, BCCI ने लिया अपने फैसले से यू टर्न!!

KL Rahul (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उनको इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि सेलेक्टर्स ने उनको आश्वस्त किया है कि उनको चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम में चुना जाएगा।

अब इसी मसले पर बोर्ड ने यू टर्न ले लिया है, जिसमें अब कहा जा रहा है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी चुने जाएंगे। दरअसल, केएल राहुल को लेकर बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से पहले रिपोर्ट आई थी कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनको आराम दिया जाएगा।

इसका मतलब ये था कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी जगह कोई और खेलेगा और वह अच्छा प्रदर्शन करेगा तो फिर चैंपियंस ट्रॉफी में वही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में होगा। ऐसे में केएल राहुल प्लेइंग इलेवन से बाहर रहेंगे। हालांकि, अब बीसीसीआई ने अपने इस फैसले से यू टर्न लेते हुए केएल राहुल को इंग्लैंड सीरीज में खेलने के लिए कहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेंगे KL Rahul

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने केएल राहुल से वनडे सीरीज खेलने के लिए पूछा है। इसका मतलब है कि, वो अब वनडे सीरीज खेलने वाले हैं और उनका सिलेक्शन वनडे सीरीज के साथ-साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए होगा।

हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम का ऐलान थोड़ा देर से होने की संभावना है, क्योंकि अभी कई खिलाड़ी फिटनेस की समस्या का सामना कर रहे हैं। इनमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जा सकते हैं, लेकिन फिटनेस रिपोर्ट का अभी इंतजार है कि ये कब तक 100 फीसदी फिट होंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 54: RCB बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। लखनऊ के हाथों...

IPL 2026, Match 53: CSK बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ‘सुपर संडे’ को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। आईपीएल 2026 के 53वें मैच में,...

9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में...

IPL 2026: KKR की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs KKR: Stats Review (image via IPL/X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शुक्रवार, 8 मई को अरुण...